लाइव न्यूज़ :

थाने में पिता की पिटाई से दुखी पुत्र ने ट्रेन से कटकर दी जान, घटना के बाद आरक्षक रूपलाल चंद्रा निलंबित, जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: November 30, 2022 20:23 IST

छत्तीसगढ़ः पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बिल्हा थाना क्षेत्र के अंतर्गत भैंसबोड़ गांव निवासी हरीश चन्द्र गेंदले (23) ने कथित तौर पर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद आरक्षक रूपलाल चंद्रा को निलंबित कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देघटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने एक आरक्षक को निलंबित कर दिया है। पुलिस के मुताबिक घटना के बाद छात्रा ने थाने में हरीश की शिकायत कर दी थी। पुलिस ने उसे पकड़ लिया और थाने में ही दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था।

बिलासपुरः छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में कथित रूप से थाने में पिता की पिटाई से दुखी पुत्र ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने एक आरक्षक को निलंबित कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बिल्हा थाना क्षेत्र के अंतर्गत भैंसबोड़ गांव निवासी हरीश चन्द्र गेंदले (23) ने कथित तौर पर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद आरक्षक रूपलाल चंद्रा को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि सोमवार को हरीश की मोटरसाइकल से गांव की एक स्कूली छात्रा टकरा गई थी, जिसके बाद दोनों में विवाद हो गया था।

पुलिस के मुताबिक घटना के बाद छात्रा ने थाने में हरीश की शिकायत कर दी थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिकायत मिलने पर पुलिस युवक के घर पहुंची, लेकिन वह घर में मौजूद नहीं था। उन्होंने बताया कि बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया और थाने में ही दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि देर शाम युवक ने बिल्हा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। इधर हरीश के पिता भागीरथी और स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि जब पुलिस हरीश के घर पहुंची तब वह घर पर नहीं था। उन्होंने दावा किया कि हरीश के नहीं होने पर पुलिस उसके पिता को अपने साथ थाने ले गई थी।

ग्रामीणों का आरोप है कि जब हरीश को इसकी जानकारी मिली तब वह थाने पहुंचा जहां आरक्षक रूपलाल चंद्रा ने उसके सामने ही उसके पिता की लात-घूंसों से पिटाई कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था, लेकिन हरीश अपने पिता की पिटाई से दुखी था। उसने रात करीब आठ बजे ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी मिली है कि घटना के बाद मंगलवार को स्थानीय ग्रामीणों ने बिल्हा थाने को घेर लिया और आरक्षक चंद्रा के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। पुलिस सूत्रों ने बताया कि देर रात तक ग्रामीणों के हंगामे के बाद बिलासपुर की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पारुल माथुर ने आरक्षक चंद्रा को लापरवाही बरतने का दोषी पाते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO