लाइव न्यूज़ :

Bilaspur Crime News: धन वर्षा कराने का झांसा देकर 14 वर्ष की दो लड़कियों का अपहरण कर दुष्कर्म, 43 वर्षीय स्वयंभू बाबा कुलेश्वर सिंह राजपूत सहित पांच अरेस्ट, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 17, 2024 14:46 IST

Bilaspur Crime News: पुलिस ने स्वयंभू बाबा कुलेश्वर सिंह राजपूत उर्फ कुमार उर्फ पंडित ठाकुर और साहू को बिलासपुर से और दो अन्य को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देराजपूत और साहू बिलासपुर जिले के तथा बंजारे और रात्रे सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के निवासी हैं।पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। दैवीय शक्तियों के अनुष्ठान के माध्यम से धन की वर्षा कराने का लालच दिया था।

Bilaspur Crime News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में दैवीय शक्तियों के माध्यम से धन वर्षा कराने का झांसा देकर 14 वर्ष की दो लड़कियों का अपहरण और बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने 43 वर्षीय स्वयंभू बाबा सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दो लड़कियों का अपहरण और उनसे बलात्कार के आरोप में पुलिस ने स्वयंभू बाबा कुलेश्वर सिंह राजपूत उर्फ कुमार उर्फ पंडित ठाकुर और उसके सहयोगी गणेश साहू (52), कन्हैया (40), धनिया बंजारे (42) और महिला हुलसी रात्रे (30) को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि राजपूत और साहू बिलासपुर जिले के तथा बंजारे और रात्रे सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के निवासी हैं।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने राजपूत और साहू को बिलासपुर से और दो अन्य को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि बंजारे और रात्रे ने पीड़ित लड़कियों के माता-पिता से मुलाकात की थी और उन्हें बिलासपुर जिले में स्वंभू बाबा राजपूत द्वारा दैवीय शक्तियों के अनुष्ठान के माध्यम से धन की वर्षा कराने का लालच दिया था।

अधिकारियों ने बताया कि 11 जनवरी को दोनों पीड़ित लड़कियों के परिवार के सदस्यों को बिलासपुर के एक गांव में गणेश साहू के आवास पर ले जाया गया, जहां राजपूत ने अनुष्ठान के बहाने दोनों लड़कियों से बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पीड़ितों को बलात्कार की घटना के बारे में बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद आरोपियों ने परिवार के सदस्यों को दो हजार और चार हजार रुपये देते हुए कहा कि अनुष्ठान के दौरान धन वर्षा में इतनी ही रकम मिली है। उन्होंने बताया कि पीड़ित लड़कियों ने घर लौटने के दौरान परिजनों को घटना की जानकारी दी।

बाद में परिवार के सदस्यों ने बिलासपुर जिले के रतनपुर थाने में मामला दर्ज कराया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने सभी आरोपियों को भारतीय दंड विधान तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPoliceछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए