लाइव न्यूज़ :

UP में बदमाशों के हौसले बुलंद, गाजियाबाद में टीवी पत्रकार को घर में घुसकर मारी गोली

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 9, 2018 08:12 IST

मिली जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद में थाना कविनगर के राजापुर इलाके में हिंदी न्यूज चैनल में काम करने वाले पत्रकार अनुज चौधरी को उनके घर में ही गोली मारी गई।

Open in App

गाजियाबाद, 9 अप्रैलः उत्तर प्रदेश में के मुखिया व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपराधियों को प्रदेश से भगाने और गुंडाराज खत्म करने के लाख दावे कर लें, लेकिन अपराधियों के हौसले सूबें में अभी भी बुलंद हैं। दरअसल, यूपी के गाजियाबाद में रविवार को हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक टीवी पत्रकार को दो अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद में थाना कविनगर के राजापुर इलाके में हिंदी न्यूज चैनल में काम करने वाले पत्रकार अनुज चौधरी को उनके घर में ही गोली मारी गई। घटना में वह बुरी तरह घायल हो गए हैं। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। साथ ही उसने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। शक है कि आपसी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है।

गाजियाबाद के एसएसपी वैभव कृष्णा का कहना है कि दो बाइक सवार हेलमेट पहने बदमाशों ने पत्रकार के घर में घुसकर उन पर फायरिंग कर दी। इस मामले में पुरानी दुश्मनी की आशंका लग रही है। अनुज चौधरी बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) पार्षद के पति भी हैं। पत्रकार की पत्नी निशा बीएसपी की टिकट पर पार्षद चुनी गई थीं। 

उनका कहना है कि पत्रकार को गोली मारने वाले बदमाशों की परिवार के सदस्यों ने पहचान कर ली है, जिसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। हालांकि अब तक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत दर्ज होने के बाद विस्तृत जांच की जाएगी।

टॅग्स :पत्रकारउत्तर प्रदेशक्राइमup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?