लाइव न्यूज़ :

बिजनौरः बीमार बहन की दवाई के लिए पैसा न देने पर नाराज बेटे ने चाकू से वार करके 65 वर्षीय पिता को मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 20, 2021 14:27 IST

उत्तर प्रदेश में बिजनौर जिले के नजीबाबाद का मामला है। आसिम ने घर में रखे चाकू से पिता युसूफ पर कई वार किए और फरार हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देयुसूफ की बाद में मौत हो गयी।आरोपी की तलाश की जा रही है।रुपए मांगे जिस पर उनके बीच कहा सुनी हो गयी।

बिजनौरः उत्तर प्रदेश में बिजनौर जिले के नजीबाबाद में सोमवार को बीमार बहन की दवाई के लिए पैसा न देने पर नाराज बेटे ने चाकू से वार करके 65 वर्षीय पिता की हत्या कर दी और फरार हो गया।

 

पुलिस के अनुसार आज सुबह लगभग नौ बजे नजीबाबाद के मौहल्ला जाफ्तागंज में 32 वर्षीय आसिम ने पिता युसूफ (65) से बहन की दवा लाने के लिए कुछ रुपए मांगे जिस पर उनके बीच कहा सुनी हो गयी। आसिम ने घर में रखे चाकू से पिता युसूफ पर कई वार किए और फरार हो गया। युसूफ की बाद में मौत हो गयी। आरोपी की तलाश की जा रही है।

बांदा में पिता ने बेटी की हत्या की, गिरफ्तार

बांदा जिले के बबेरू कोतवाली क्षेत्र में सिमौनी गांव के नजदीक एक व्यक्ति ने अपनी 22 वर्षीय बेटी की कथित रूप से डंडे से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बबेरू क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) सियाराम ने बताया कि रविवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे सिमौनी गांव के गडरा नाला के नजदीक तिंदवारी थाना क्षेत्र के जमुवां गांव के रहने वाले महमूद खां (49) ने अपनी बेटी हसीना उर्फ हुस्ना बानो (22) को डंडे से पीटकर बुरी तरह से घायल कर दिया और घटना को अंजाम देकर वह भाग गया।

उन्होंने बताया कि खेतों में काम कर रहे किसानों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ ने कहा, "प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महमूद अपनी बेटी की शादी कराना चाह रहा था, लेकिन उसकी बेटी इसके लिए तैयार नहीं थी।"

पुलिस ने बताया कि बानो चार साल पहले कहीं चली गयी थी और तिंदवारी थाने में गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसे बरामद कर पिता के सुपुर्द कर दिया था। वहीं, बबेरू कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) एन.के. नागर ने बताया कि हत्यारोपी पिता को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया और उससे पूछताछ की जा रही है। नागर ने कहा, "अब तक की जांच में झूठी शान के लिए हत्या किया जाना सामने आया है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी गयी है।"

बुलंदशहर में आठ साल की बच्ची की गला रेत कर हत्या

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के एक गांव में आठ साल की एक बच्ची का गला काट कर उसकी हत्या कर दी गई। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने रविवार को बताया कि मृतका की मां का आरोप है कि उसकी बेटी की हत्या में उसके पूर्व पति और सात अन्य लोगों की भूमिका है।

बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने कहा कि अपराध में कथित रूप से शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सिंह ने कहा कि घटना जिले के अगौता पुलिस थानांतर्गत जॉलीगढ़ गांव में हुई।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?