लाइव न्यूज़ :

झगड़ा खत्म करने गए सिपाही और होमगार्ड को बदमाशों ने पीटा, राइफल छीनकर फरार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 29, 2021 18:59 IST

बिजनौर के अफजलगढ़ के भूतपुरी में मंगलवार रात लगभग 12 बजे सिपाही ललित कुमार और होमगार्ड भीम सिंह रास्ते में खड़े एक ट्रक के चालक से पूछताछ कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देसहायक पुलिस निरीक्षक डॉ प्रवीण रंजन ने बुधवार को यह जानकारी दी।पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। सिपाही ललित ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है।

बिजनौरः  उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के अफजलगढ़ कस्बे में भूतपुरी थाने में तैनात सिपाही और एक होमगार्ड से मोटरसायकिल सवार दो बदमाशों ने मारपीट की और सिपाही की राइफल छीनकर फरार हो गये। सहायक पुलिस निरीक्षक डॉ प्रवीण रंजन ने बुधवार को यह जानकारी दी।

 

उन्होंने बताया कि बिजनौर के अफजलगढ़ के भूतपुरी में मंगलवार रात लगभग 12 बजे सिपाही ललित कुमार और होमगार्ड भीम सिंह रास्ते में खड़े एक ट्रक के चालक से पूछताछ कर रहे थे, तभी मोटरसाइकिल सवार दो युवक वहां आए और ट्रक वाले से सड़क के बीच में ट्रक खड़ा करने को लेकर बहस करने लगे।

उन्होंने बताया कि इस पर पुलिसकर्मी ने युवकों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने सिपाही ललित और होमगार्ड भीमसिंह पर हमला कर दिया और सिपाही ललित की राइफल छीनकर फरार हो गये। सिपाही ललित ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज