लाइव न्यूज़ :

बिजनौरः मंदिर के पुजारी की डंडों से पीट-पीटकर हत्या, चीख-पुकार सुनकर पत्नी बाहर आई, बदमाश भागे, जानें मामला

By भाषा | Updated: August 6, 2022 19:01 IST

उत्तर प्रदेशः शनिवार तड़के करीब साढ़े चार बजे पुलिस को अज्ञात बदमाशों द्वारा उन्हें डंडों से बुरी तरह पीटकर घायल करने की सूचना मिली। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस बेगराम को अस्पताल ले गई, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देबेगराम 20 वर्षों से अपनी पत्नी जावित्री के साथ मनोकामना मंदिर में रहकर पूजा-पाठ करते थे।मारपीट के दौरान बेगराम की चीख-पुकार सुनकर उनकी पत्नी बाहर आई।

बिजनौरः उत्तर प्रदेश में बिजनौर जिले के शेरकोट थाना क्षेत्र के मनोकामना मंदिर के पुजारी बेगराम (70) की शनिवार तड़के कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बेगराम 20 वर्षों से अपनी पत्नी जावित्री के साथ मनोकामना मंदिर में रहकर पूजा-पाठ करते थे।

शनिवार तड़के करीब साढ़े चार बजे पुलिस को अज्ञात बदमाशों द्वारा उन्हें डंडों से बुरी तरह पीटकर घायल करने की सूचना मिली। सिंह के मुताबिक, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस बेगराम को अस्पताल ले गई, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मारपीट के दौरान बेगराम की चीख-पुकार सुनकर उनकी पत्नी बाहर आई, जिसके बाद बदमाश भाग गए। सिंह के अनुसार, घटना की जांच के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं।

उत्तर प्रदेश के मऊ में पत्नी की फावड़े से हत्या

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के सराय लखंसी थाना क्षेत्र के ताजोपुर गांव में एक व्यक्ति ने शनिवार को पत्नी की फावड़े से हत्या कर दी और इसके बाद थाने पहुंचकर अपराध स्वीकारते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । पुलिस ने बताया कि व्यक्ति ने हत्या में प्रयुक्त फावड़े को भी पुलिस को सुपुर्द कर दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, पति देवंद्र यादव और पत्नी कृपादेवी (38) के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। वह पिछले सात साल से अपने पति और दो बच्चों के साथ ताजोपुर गांव स्थित अपने मकान में रहती थी।

उन्होंने बताया कि पेशे से किसान देवेंद्र की, कृपा दूसरी पत्नी थी। पहली पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह की देवेंद्र की किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया और दोनों में मारपीट शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि इस दौरान गुस्से में देवेंद्र ने पत्नी कृपादेवी पर फावड़े से हमला कर दिया जिससे मौके पर ही कृपा देवी की मौत हो गई।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?