लाइव न्यूज़ :

बिजनौर में पत्नी से विवाद, दामाद ने घर में घुसकर सोए हुए सास-ससुर की चाकू से गोदकर मार डाला, हमले में साढ़ू गंभीर

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 18, 2021 20:04 IST

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में थाना स्योहारा के गांव चक में शख्स ने दो लोगों की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक कि अंजुम की रिजवान से तीन साल पहले शादी हुई थी और अंजुम के ससुराल नहीं जाने को लेकर पति-पत्नी मे विवाद था। 

Open in App
ठळक मुद्देधारा 302, धारा-307 और धारा- 452 के तहत मामला दर्ज कर अभियुक्त की तलाश के लिए चार टीमें गठित कर दी गयीं हैं। वकीला और फहीमुद्दीन को सीएचसी लाया गया जहां वकीला की भी मौत हो गयी व फहीमुद्दीन का इलाज चल रहा है।पुलिस अधीक्षक के अनुसार सूचना पर तुरन्त पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तबतक अब्दुल मालिक की मौत हो चुकी थी।

बिजनौरः उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में पत्नी से विवाद की वजह से दामाद ने कथित तौर पर घर में घुसकर सोए हुए सास-ससुर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी, जबकि हमले में साढ़ू गंभीर रूप से घायल है।

आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद से फरार है। पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने रविवार को बताया कि थाना स्योहारा के गांव चक महमूद साहनी की रहने वाली अंजुम नाम महिला ने शनिवार–रविवार की दरमियानी रात करीब 12.05 बजे पुलिस को सूचना दी कि उसके पति रिजवान निवासी गांव भनेड़ी, थाना जानसठ जिला मुज्जफरनगर ने उनके घर में घुसकर सो रहे पिता अब्दुल मालिक(60), मां वकीला(58) और बहनोई फहीमुद्दीन पर चाकू से हमला कर दिया।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार सूचना पर तुरन्त पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तबतक अब्दुल मालिक की मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि वकीला और फहीमुद्दीन को सीएचसी लाया गया जहां वकीला की भी मौत हो गयी व फहीमुद्दीन का इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 302, धारा-307 और धारा- 452 के तहत मामला दर्ज कर अभियुक्त की तलाश के लिए चार टीमें गठित कर दी गयीं हैं। पुलिस के मुताबिक कि अंजुम की रिजवान से तीन साल पहले शादी हुई थी और अंजुम के ससुराल नहीं जाने को लेकर पति-पत्नी मे विवाद था। 

बिजनौर में पत्नी ने ही कराई थी पति की हत्या : पुलिस

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में 13 जनवरी को एक व्यक्ति की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अपने अवैध संबंधों के कारण पत्नी ने ही मृतक के भतीजे और उसके साथियों से अपने पति की हत्या कराई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतक के भतीजे और पत्नी सहित घटना में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने रविवार को बताया कि अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत फजलपुर मच्छमार गांव निवासी वीर सिंह 13 जनवरी को घर से बाहर गया था, लेकिन वापस नहीं आया। इसके बाद उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की गई थी। उन्होंने बताया कि 14 जनवरी को गांव हरपुर बंबे के पास वीर सिंह का शव मिला था।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने घटना की गहन जांच कर 16 जनवरी को राजोरी तिराहे से मृतक के भतीजे सोमपाल और उसके दोस्त लवकुश तथा अनस को हिरासत में ले लिया और पूछताछ की। उन्होंने कहा कि सोमपाल ने पूछताछ में हत्या का अपराध स्वीकारते हुए बताया कि उसके अपनी चाची सुशीला के साथ अवैध संबंध थे।

पुलिस ने कहा कि सोमपाल ने पूछताछ में बताया कि उसके चाचा वीर सिंह ने उन्हें आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था जिसके बाद से वह सुशीला पर सख्ती कर रहा था। अधिकारियों ने पूछताछ के आधार पर दावा किया कि सोमपाल और सुशीला ने इसके बाद वीर सिंह की हत्या की साजिश रची और इसमें लवकुश तथा अनस को भी शामिल कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया डंडा, बाइक और पांच मोबाइल जब्त किए हैं। पुलिस ने सुशीला को भी गिरफ्तार कर लिया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारयूपी क्राइमहत्याकांडmurder case
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल