लाइव न्यूज़ :

Bijnor mother-son: आप मेरे साथ ऐसा कैसे कर सकती हैं माँ?, 2 माह के पुत्र को तालाब में फेंककर मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 7, 2024 10:29 IST

Bijnor mother-son: बिजनौर के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि आज सुबह पुलिस को थाना स्योहारा के सहसपुर में ईदगाह के पास झाड़ियों में लगभग दो माह के बालक का शव मिला।

Open in App
ठळक मुद्देBijnor mother-son: पुलिस को छानबीन में पता चला कि शव मोहल्ला शेखान निवासी चांदनी के पुत्र हुसैन का है।Bijnor mother-son: पूछताछ की गयी तो बताया कि शनिवार रात उसने बेटे हुसैन को तालाब में फेंक दिया था।Bijnor mother-son: पति सलीम की तहरीर पर हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है। 

Bijnor mother-son: बिजनौर जिले के स्योहारा थाना इलाक़े में एक महिला ने अपने दो माह के बेटे की कथित तौर पर तालाब में फेंककर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। बिजनौर के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि आज सुबह पुलिस को थाना स्योहारा के सहसपुर में ईदगाह के पास झाड़ियों में लगभग दो माह के बालक का शव मिला।

एएसपी ने बताया कि पुलिस को छानबीन में पता चला कि शव मोहल्ला शेखान निवासी चांदनी के पुत्र हुसैन का है। उन्होंने बताया कि चांदनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि शनिवार रात उसने बेटे हुसैन को तालाब में फेंक दिया था।

एएसपी ने कहा कि परिजनों ने जब तक बालक हुसैन को तालाब से निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी जिसके बाद चांदनी फिर हुसैन को झाड़ी में फेंक कर भाग गयी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने चांदनी के पति सलीम की तहरीर पर हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?