लाइव न्यूज़ :

बिजनौरः बलात्कार मामले की नाबालिग पीड़िता चिकित्सकीय जांच कराकर घर लौटते समय नहर में गिरी, तलाश जारी, जीजा दिनेश के साथ मोटरसाइकिल से घर जा रही थी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 10, 2023 21:30 IST

पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि पीड़िता अपने जीजा दिनेश के साथ मोटरसाइकिल से घर जा रही थी तभी वह परमावाला पुल से नहर में गिर गयी।

Open in App
ठळक मुद्देमोटरसाइकिल असंतुलित हो गयी और पीड़िता मोटरसाइकिल से उछलकर नहर में गिर गयी।पीड़िता नहर में गिरी, उस जगह पुल की रेलिंग टूटी हुई थी।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नहर का पानी रुकवा दिया गया है।

बिजनौरः बलात्कार के मामले की एक नाबालिग पीड़िता चिकित्सकीय जांच कराकर घर लौटते समय कथित रूप से नहर में गिर गई और उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि पीड़िता अपने जीजा दिनेश के साथ मोटरसाइकिल से घर जा रही थी तभी वह परमावाला पुल से नहर में गिर गयी।

 

उन्होंने बताया कि पुल से गुजरते समय सामने से वाहन आने के कारण मोटरसाइकिल असंतुलित हो गयी और पीड़िता मोटरसाइकिल से उछलकर नहर में गिर गयी। उन्होंने बताया कि जहां से पीड़िता नहर में गिरी, उस जगह पुल की रेलिंग टूटी हुई थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नहर का पानी रुकवा दिया गया है और पीड़िता की नहर में तलाश की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि थाना शेरकोट क्षेत्र में अदालत के आदेश पर बुधवार को पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों की संरक्षण) अधिनियम के तहत दो आरोपियों यादराम और दलजीत के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था।

उसने बताया कि यादराम और दलजीत ने पांच फरवरी को नाबालिग लड़की को जंगल ले जाकर उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को पीड़िता की चिकित्सकीय जांच कराई थी, जिसके बाद उसे उसके परिजन के साथ घर भेज दिया गया था।

लड़की के साथ बलात्कार व जान से मारने की धमकी , फोटो सोशल मीडिया पर वायरल , गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सिकंदरपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में 19 वर्ष की एक लड़की के साथ कथित रूप से बलात्कार करने का मामला सामने आया है। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सिकंदरपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में 19 वर्ष की लड़की के साथ गत आठ फरवरी को एक युवक ने कथित तौर पर बलात्कार किया गया तथा दूसरे युवक द्वारा इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई। सूत्रों के अनुसार इसके बाद युवती को जान से मारने की धमकी दी गई।

सिकंदरपुर थाने के प्रभारी दिनेश पाठक ने शुक्रवार को बताया कि इस मामले में युवती की तहरीर पर बृहस्पतिवार को मंजेश पाल व राहुल राजभर के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता की बलात्कार, जान से मारने की धमकी देने व अपराधिक षड्यंत्र संबंधी धाराओं में मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों मंजेश पाल व राहुल राजभर को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लड़की को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा