लाइव न्यूज़ :

Bijnor: मुझसे फ्रेंडशिप कर लो, महिला शिक्षिका ने किया मना तो बदले में मिली गोली

By धीरज मिश्रा | Updated: May 4, 2024 17:41 IST

BIJNOR: बिजनौर के एक कोचिंग सेंटर में 28 वर्षीय कंप्यूटर शिक्षिका को उसी कोचिंग सेंटर के पूर्व छात्र के द्वारा गोली मार दी जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व छात्र ने अपनी शिक्षिका पर चलाई गोली अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है शिक्षिका पूर्व छात्र के फ्रेंडशिप प्रपोजल को शिक्षिका ने किया था मना

BIJNOR: बिजनौर के एक कोचिंग सेंटर में 28 वर्षीय कंप्यूटर शिक्षिका को उसी कोचिंग सेंटर के पूर्व छात्र के द्वारा गोली मार दी जाती है। जिस वक्त शिक्षिका को गोली मारी जाता ही, वहां अन्य छात्र भी मौजूद होते हैं। गोलीबारी से मौके पर अफरातफरी का माहौल बन जाता है। आनन-फानन में शिक्षिका को अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने बताया कि शिक्षिका जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। पुलिस ने बताया कि कोचिंग सेंटर के पूर्व छात्र ने शिक्षिका को फ्रेंडशिप का प्रपोजल दिया था, जिसे शिक्षिका ने ठुकरा दिया था। इससे नाराज पूर्व छात्र ने गोली मार दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (बिजनौर) संजीव वाजपेई ने कहा कि घटना सुबह करीब 10:30 बजे विदुरकुटी रोड पर स्थित केंद्र पर हुई। केंद्र में लगभग 25 छात्र थे सभी 20 वर्ष से कम उम्र के थे। उन्होंने बताया कि गोली चलने से वहां दहशत फैल गई और 21 वर्षीय आरोपी प्रशांत कुमार हाथापाई के बाद भागने में सफल रहा।

अतिरिक्त एसपी ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। आरोपी के खिलाफ आईपीसी 307 (हत्या का प्रयास) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने आगे कहा कि गंभीर रूप से घायल शिक्षिका कोमल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें मेरठ के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

आरोपी शादीपुर के हैं और शिक्षिका भी उसी जिले की हैं। जांच में कहा गया कि छात्र ने पिछले साल सेंटर से कंप्यूटर कोर्स किया था और उसके बाद शिक्षक के सामने 'दोस्ती' का प्रस्ताव रखा था। लेकिन शिक्षक ने उसके प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था। शिक्षिका वहां तीन साल से पढ़ा रही थी। उन्होंने आगे कहा कि शुक्रवार को आरोपी पाठ्यक्रम के पुनरीक्षण के लिए केंद्र में गया और महिला को गोली मार दी। मामले की आगे की जांच चल रही है। इसके अनुसार, आगे की कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशबिजनौरक्राइमCrime Investigation Departmentक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?