लाइव न्यूज़ :

बिजनौरः छह वर्षीय बच्ची के साथ 26 साल के शख्स ने किया दुष्कर्म, पढ़ने जा रही पीड़िता को बहलाकर ले गया था, बांदा में मासूम के साथ हैवानियत

By भाषा | Updated: November 7, 2021 14:01 IST

पुलिस ने आरोपी को हिरासत मे ले लिया है और भादंसं एवं पॉक्सो कानून की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करा रही है।गांव में 14 वर्षीय लड़के ने खेत में गयी नौ साल की बच्ची से कथित तौर पर बलात्कार किया। खेत में मौजूद आरोपी बच्ची को घसीटकर एक खेत में ले गया और उससे कथित रूप से बलात्कार किया।

बिजनौरः उत्तर प्रदेश के बिजनौर में छह वर्षीय बच्ची के साथ 26 वर्षीय एक ने कथित रूप से दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत मे ले लिया है।

जिला पुलिस कार्यालय के अनुसार थाना मंडावली क्षेञ मे एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि शनिवार को पढ़ने जा रही उसकी छह वर्षीय पुत्री को को मिर्जापुर सैद का शहबाज बहलाकर ले गया और उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत मे ले लिया है और भादंसं एवं पॉक्सो कानून की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार दोनों पक्ष एक ही समुदाय के हैं। पुलिस पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करा रही है।

बांदा में किशोर ने नौ साल की बच्ची से खेत में किया बलात्कार

उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के एक गांव में 14 वर्षीय लड़के ने खेत में गयी नौ साल की बच्ची से कथित तौर पर बलात्कार किया। मरका थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राकेश सरोज ने रविवार को बताया कि क्षेत्र के एक गांव में 14 साल के लड़के ने नौ साल की बच्ची से कथित तौर पर बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि बच्ची दो अन्य बच्चियों के साथ खेत में चने का साग तोड़ रही थी, तभी खेत में मौजूद आरोपी बच्ची को घसीटकर एक खेत में ले गया और उससे कथित रूप से बलात्कार किया। सरोज ने बताया कि इस संबंध में बच्ची के पिता ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज करवाई है। बच्ची का चिकित्सीय परीक्षण करवाया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल नाबालिग आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।

नशे के आदी युवक ने चाकू दिखाकर मां के साथ दुष्कर्म किया: पुलिस

शराब और मादक पदार्थ के आदी एक युवक ने दिवाली की रात अपनी मां की गर्दन पर चाकू रखकर उनके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि युवक को उसकी मां की शिकायत के बाद शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र की एक झुग्गी बस्ती में बृहस्पतिवार रात को घटना घटी जिसमें युवक शराब के नशे में अपने घर पहुंचा था और उसने मां के साथ कुकृत्य किया। शहर के पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने महिला की शिकायत के हवाले से कहा कि घरों में काम करने वाली महिला ने अपने बेटे के सलूक का विरोध किया लेकिन चाकू के दबाव में उसके बेटे ने दुष्कर्म किया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचाररेपrape
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा