लाइव न्यूज़ :

बीजापुरः हमारी बात पुलिस को बताओगे?, नक्सलियों ने 2 ग्रामीणों को जनता के सामने फांसी पर लटकाया!, मुखबिर को ऐसी सजा देंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 12, 2024 15:54 IST

बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिली है तथा इस संबंध में विस्तृत जानकारी ली जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देस्कूली छात्र सहित तीन ग्रामीणों का अपहरण कर लिया था।पुलिस मुखबिर के रूप में काम कर रहे थे। घटना के बारे में विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

बीजापुरः छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने कथित तौर पर दो ग्रामीणों की फंदे से लटकाकर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिली है तथा इस संबंध में विस्तृत जानकारी ली जा रही है। सुंदरराज ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने मंगलवार को मिरतुर पुलिस थाना क्षेत्र के जप्पेमरका गांव से एक स्कूली छात्र सहित तीन ग्रामीणों का अपहरण कर लिया था।

उन्होंने बताया कि बाद में नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर उनमें से दो को पेड़ पर फांसी से लटका दिया। उन्होंने स्कूली छात्र को छोड़ दिया। अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान माडवी सुजा और पोडियाम कोसा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि माओवादियों की भैरमगढ़ क्षेत्र समिति ने हत्या की जिम्मेदारी ली है।

दावा किया है कि दोनों पुलिस मुखबिर के रूप में काम कर रहे थे। सुंदरराज ने बताया कि बृहस्पतिवार को घटना की जानकारी मिलने के तत्काल बाद पुलिस दल को मौके पर भेजा गया है। घटना के बारे में विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़नक्सल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए