लाइव न्यूज़ :

बिहार के समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े बैंक से लूट लिए 9 लाख रुपये, पुलिस खंगाल रही है सीसीटीवी फुटेज

By एस पी सिन्हा | Updated: March 1, 2023 17:29 IST

बिहार के समस्तीपुर जिले में बैंक लूट का मामला सामने आया है। सभी अपराधी ग्राहक बनकर बैंक में घुसे थे। सभी बाइक से आए थे और घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।

Open in App

पटना: बिहार के समस्तीपुर जिले में बेखौफ हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में लूट को अंजाम दिया। अपराधियों ने बैंक कैशियर को गन पॉइंट पर लेकर बैंक में रखा करीब 9 लाख रुपये लूट लिया। घटना उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास की है। अपराधी चार की संख्या में थे, जो दो अलग-अलग बाइक पर सवार होकर आए थे। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश एनएच के रास्ते मुसरीघरारी की ओर फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि बैंक का ताला खुलते ही 4 की संख्या में अपराधी ग्राहक बनकर बैंक में घुसे। सभी की उम्र 20 से 25 साल के बीच थी। अपराधियों की बोलचाल की भाषा स्थानीय ही थी और सभी ने मास्क लगा रखा था। इसके बाद बैंक के कैशियर शैलेश कुमार और शाखा प्रबंधक सुरेंद्र कुमार को गन प्वाइंट पर लेकर कैश काउंटर से करीब 9 लाख रुपये लूट लिया। 

घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी उसी बाइक से एनएच के रास्ते मुसरीघरारी की ओर फरार हो गए। अपराधियों के जाने के बाद बैंक कर्मियों ने शोर मचाया। इसके बाद आसपास के लोग पहुंचे और घटना की जानकारी उजियारपुर थाने को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। 

दलसिंहसराय डीएसपी दिनेश पांडेय बैंक पर पहुंचकर बैंक कर्मियों से पूछताछ किया। डीएसपी दिनेश पांडेय ने बताया कि करीब 9 लाख की लूट हुई है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एनएच पर लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है।

टॅग्स :बिहार समाचारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए