लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में यूपी-बिहार के लोगों की पिटाई का फर्जी वीडियो बनाने वाला यूट्यूबर मनीष कश्यप ने किया सरेंडर, 3 बैंक अकाउंट्स में मिले 42 लाख रुपये, जानें पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: March 18, 2023 15:37 IST

तमिलनाडु में प्रवासी श्रमिकों पर हमलों के फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने के आरोप में बिहार पुलिस द्वारा वांछित यूट्यूबर मनीष कश्यप ने शनिवार को पश्चिम चंपारण जिले के जगदीशपुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने तीन मामले दर्ज किए थे।ईओयू ने कश्यप के चार बैंक खातों से लेन-देन पर रोक लगा दी है।कुर्की के डर से शनिवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

पटनाः तमिलनाडु में यूपी-बिहार के लोगों की पिटाई का फर्जी वीडियो बनाने और उसे वायरल करने के मामले में फरार चल रहा यूट्यूबर मनीष कश्यप ने आखिरकार सरेंडर कर दिया है। मनीष ने बेतिया के जगदीशपुर ओपी में सरेंडर किया है। बिहार पुलिस ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है।

मनीष कश्यप को बेतिया एसपी और कई थानों की टीम अपनी सुरक्षा में ले लिया है। इससे पहले बिहार पुलिस और आर्थिक अपराध इकाई ने मनीष कश्यप उर्फ त्रिपुरारि कुमार तिवारी के घर कुर्की जब्त की थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरेंडर की खबर मिलते ही थाने के बाहर बड़ी संख्या में उसके समर्थकों की भीड़ जुट गई।

बड़ी संख्या में युवा थाने की गेट पर जुट कर नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने पोस्ट कर कहा है कि तमिलनाडु में कामकाजी बिहार के निवासियों के लिए असत्य, भ्रामक एवं उन्माद फैलाने वाले वीडियो को प्रसारित करने एवं आर्थिक अपराध थाना कांड सं0 3/23 तथा 4/23 के अभियुक्त मनीष कश्यप ने बिहार पुलिस एवं ईओयू के दबिश के कारण बेतिया के जगदीशपुर थाने में किया आत्मसमर्पण।

पुलिस ने यूट्यूबर मनीष कश्यप के खिलाफ कुल 7 मामले दर्ज किए हैं। उनके खिलाफ धारा 153/153(ए)/153(बी) /505 (1) (बी)/505 (1) (सी) 468/471/120 (बी) भारतीय दंड संहिता एवं आईटी एक्ट 2000 के तहत मामला दर्ज किया गया है। कुछ दिनों पहले मनीष कश्यप के सभी बैंक अकाउंट को फ्रीज कर दिया गया था।

उसके 3 बैंक अकाउंट्स में 42 लाख रुपये जमा थे। बताया जाता है कि मनीष कश्यप के घर की पुलिस द्वारा कुर्की जब्ती की जा रही थी। उसी दौरान जगदीशपुर थाने में पहुंचकर मनीष ने अपने आप को सरेंडर किया। वह पिछले कई दिनों से फरार चल रहा था। यूट्यूबर मनीष कश्यप के घर कोर्ट के आदेश के बाद कुर्की शुरू हुई थी।

इसके लिए कई थानों की पुलिस को बुलाया गया था। मझौलिया थाना क्षेत्र के महना डुमरी में मनीष कश्यप के घर का बेतिया पुलिस की ओर से यह कार्रवाई हुई। बेतिया एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से ईओयू और बिहार पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही थी। इससे दबाव में आकर मनीष ने सरेंडर कर दिया है। अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े