लाइव न्यूज़ :

बिहार: पुलिस हिरासत में युवक की हुई मौत, ग्रामीणों ने किया थाने पर हमला, कई पुलिसकर्मी हुए घायल

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 18, 2022 18:18 IST

बिहार के कटिहार जिले के प्राणपुर थाने में कथित तौर पर एक शराब तस्कर की हुई मौत के बाद ग्रामिणों ने जमकर हंगामा और तोड़फोड़ किया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकटिहार में शराब तस्कर की हुई थाने में मौत के बाद भड़का ग्रामीमों का गुस्सा ग्रामीणों ने थाने में घुसकर की तोड़फोड़ और पुलिस पर किया हमला, कई पुलिसकर्मी हुए घायल ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने हिरासत में शख्स की इस कदर पिटाई की कि उसकी मौत हो गई

कटिहार: पुलिस हिरासत में हुई कथित मौत के बाद बिहार के कटिहार जिले में जमकर उपद्रव हुआ। जानकारी के मुताबिक जिले के प्राणपुर थाने में शनिवार को एक व्यक्ति की कथित तौर पर हिरासत में हुई मौत के बाद ग्रामीणों ने थाने पर हमला कर दिया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल बताये जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि प्राणपुर थाने की पुलिस ने शराब तस्कर को पकड़ा और उसे हाजत में बंद कर दिया। गिरफ्तार शराब तस्कर के परिजनों का आरोप है कि हिरासत में पुलिस वालों ने उसकी इस कदर पिटाई की कि लॉकअप में ही उसकी मौत हो गई। जब क्षेत्रीय लोगों को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने परिजनों के साथ मिलकर थाने का घेराव किया। धीरे-धीरे हंगामा तेज होता गया और कुछ ही समय में ग्रामीणों ने थाने पर हमला बोल दिया।

प्राणपुर थाने में तैनात पुलिसकर्मियों के मुताबिक बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उन पर हमला कर दिया। गुस्से में लोगों ने थाने में आगजनी और तोड़फोड़ की। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उन्हें ऐसा न करने की चेतावनी दी तो उन्होंने पुलिस स्टेशन में ड्यूटी पर मौजूद कई पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया, जिसके कारण कई पुलिसवाले चोटिल हो गए। घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेजा गया।

वहीं पुलिस के आरोपों पर ग्रामीणों का कहना है कि प्राणपुर थानाक्षेत्र के अमरोल गांव के रहने वाले मृतक प्रमोद को पुलिस ने शुक्रवार की रात शराब की तस्करी के झूठे आरोप में गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीणों ने दावा किया कि पुलिस ने शुक्रवार की रात में प्रमोद की इतनी पिटाई की कि शनिवार की सुबह थाने में ही उसकी मौत हो गई।

इस बीच हिंसा के बाद कटिहार जिला मुख्यालय से प्राणपुर थाने के लिए और फोर्स भेजी गई, जिसके बाद मृत प्रमोद का शव भारी सुरक्षा में पोस्टमॉर्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेजा गया। वहीं घटना के बाद कटिहार के पुलिस अधीक्षक के आदेश पर सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) प्राणपुर थाने पहुंचे और स्थिति को संभालने का प्रयास कर रहे हैं।

टॅग्स :कटिहारबिहारBihar Policeक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए