लाइव न्यूज़ :

बिहारः जहानाबाद में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत पर बवाल, गुस्से में लोगों ने थाने पर किया पथराव, पुलिस ने की हवाई फायरिंग

By एस पी सिन्हा | Updated: August 5, 2021 18:07 IST

बिहार के जहानाबाद जिले के घोसी थाना परिसर में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत पर लोगों का गुस्सा भड़क उठा। युवक को बाइक चोरी के आरोप में पुलिस कस्टडी में रखा गया था।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के जहानाबाद जिले के घोसी थाना परिसर में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत पर लोगों का गुस्सा भड़क उठा। बाइक चोरी के आरोप में युवक को पुलिस कस्टडी में रखा गया था, जहां युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आक्रोशित लोगों द्वारा किए पथराव में कई पुलिस वाले घायल हो गए, जिसके बाद पुलिस ने हवाई फायरिंग की। 

पटनाःबिहार के जहानाबाद जिले के घोसी थाना परिसर में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत पर लोगों का गुस्सा भड़क उठा। युवक को बाइक चोरी के आरोप में पुलिस कस्टडी में रखा गया था। तभी युवक ने किसी तार के सहारे थाने में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान लोगों ने शव को जबरिया अपने कब्जे में लेने की कोशिश की तो पुलिस ने बल प्रयोग किया। पथराव में कई पुलिस वाले घायल हो गए। भारी भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग की और किसी तरह स्थिति को संभाला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस बाइक चोरी के मामले में लखावर गांव से 25 वर्षीय युवक गेसी कुमार को पूछताछ के लिए थाने लाई थी, लेकिन रात भर में ही पुलिस कस्टडी में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद थाने में हड़कंप मच गया। चौकीदार ने मामले की सूचना थानाध्यक्ष को दी। थानाध्यक्ष समेत मौके पर पहुंचे पूर्व प्रखंड प्रमुख सुनील कुमार समेत कई लोगों ने आनन-फानन में युवक को बाहर निकाला, तब तक युवक ने दम तोड़ दिया था। 

घटना की जानकारी मिलने के बाद युवक के परिवार के साथ बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंच गए। उनका आरोप था कि पुलिस की पिटाई के कारण युवक की मौत हुई है। अब खुद को बेगुनाह साबित करने के लिए हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की जा रही है। इसके बाद थाना परिसर में लोगों की भीड़ लग गई। घोसी थाने के अंदर ही हंगामा शुरू हो गया। इसी दौरान कुछ लोग युवक के शव को बाहर ले जाने लगे तो पुलिस वालों ने रोकने की कोशिश की। इस पर नोकझोंक शुरू हो गई और कुछ लोगों ने थाना परिसर के बाहर से पथराव शुरू कर दिया। इससे एसडीपीओ व अन्य पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। एक पुलिस वाहन का शीशा टूट गया। 

इस दौरान पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ने की कोशिश की, लेकिन मामला और गंभीर होता देख पुलिस ने हवाई फायरिंग भी की। पुलिस के कडे़ तेवर देखकर हंगामा करने वाले लोग भाग निकले। इस बीच शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। यहां बता दें कि जिले में दस दिन पहले ही जेल के अंदर एक बंदी की मौत होने के बाद खूब बवाल हुआ था। इस हंगामे में लोगों की पिटाई से घायल एक महिला हवलदार की मौत हो गई थी। उसी तरह पुनपुन थाने से एक चोर भागने के दौरान पुनपुन नदी में कूद गया था, जिसमें भी पुलिस पर हत्या के आरोप लगे थे। अब एक बार फिर से वैसी ही घटना सामने आने के बाद जिले की कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला