लाइव न्यूज़ :

महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर कर अपनी ही सास की कर दी हत्या, पुलिस ने ऐसे किया साजिश का पर्दाफाश

By एस पी सिन्हा | Updated: April 18, 2021 15:58 IST

बिहार के बेगूसराय में हुई हत्या के इस मामले को पुलिस ने 72 घंटे के अंदर ही सुलझा लिया. आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के बेगूसराय के छौडाही ओपी क्षेत्र के एक गांव की घटनाआधी रात को महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सास की हत्या कर दी थीमृतका की पुत्रवधू खुशबू देवी के हाव-भाव देखने के बाद पुलिस को हुआ शक

पटना:बिहार के बेगूसराय जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर आधी रात को अपनी ही सास की हत्या कर दी. घटना छौडाही ओपी क्षेत्र के परोडा गांव में घटी. 

छौडाही पुलिस ने हालांकि तेजी से काम करते हुए 72 घंटे के अंदर ही 45 वर्षीया चुनचुन देवी की हत्या से पर्दा उठा दिया. पुलिस के अनुसार अवैध संबंध में पुत्रवधू ने आशिक चचेरे देवर के साथ मिलकर सास की हत्या कर दी थी. हत्याकांड में शामिल पुत्र वधू एवं उसके आशिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के परोडा पंचायत अंतर्गत अनुसुचित जाति मोहल्ले में 13 अप्रैल की मध्य रात्रि उसी गांव के अकलु साह की 45 वर्षीय पत्नी चुनचुन देवी की मुंह में कपड़ा ठूंसने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई थी.

सुबह होने पर हत्या के बारे में ग्रामीणों को हुई खबर

हत्या का पता उस वक्त चला जब अहले सुबह मृतका के घर से छोटे-छोटे बच्चे की रोने की आवाज आई. रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर जुटे ग्रामीणों ने जब देखा तो विश्वास ही नहीं हो रहा था कि चुनचुन देवी की आखिर किस कारणों से हत्या कर दी गई. 

घटना के तुरंत बाद मृतका की पुत्रवधू खुशबू देवी के हाव-भाव संदिग्‍ध दिखे. पहले उसे और फिर उसके चचेरे देवर गंगा साह को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. पूछताछ में हत्या का पर्दाफाश हो गया. 

ओपी थाना अध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार ने बताया कि हिरासत में लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो पुत्रवधू और चचेरे देवर ने दोनों के बीच अवैध संबंध की बात स्वीकार की. 

इसका पता सास चुनचुन देवी को चल गया था. वह इसका विरोध करती थी. इसी कारण खुशबू ने चचेरे देवर संग मिलकर सास को रास्‍ते से हटाने की साजिश रची. घटना की रात मुंह में कपडा ठूंस और गला दबाकर घर के अंदर सास की हत्या कर दी. 

इसके बाद उन्हें बरामदे में जिस खाट पर रोज सोती थी उसी पर लाकर रख दिया. सुबह सास का शव देख बेहोश होने का नाटक पुत्रवधू कर रही थी.

मर्डर के दौरान आरोपियों ने छोड़ दिया ये सबूत

पुलिस के अनुसार सास की हत्या की वजह और राज की कहानी घटना के दिन ही करीब करीब साफ होने लगे थे, लेकिन पुलिस ने किसी भी तरह की जल्दबाजी नहीं करते हुये मामले की गंभीरता से पड़ताल करना बेहतर समझी. 

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक जांच पडताल की तो खुशबू देवी के घर से एक पायल और बिछावन से टूटी लहठी-चूड़ी बरामद की थी. उसके कमरे में रखी मिट्टी की कोठी टूटी हुई थी. घटनास्थल देखने के बाद ही स्पष्ट हो गया कि घर में ही चुनचुन देवी की हत्या की गई है. 

इस मामले में पुत्रवधू और चचेरे देवर गंगा साह को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. दोनों को न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट