लाइव न्यूज़ :

बिहार: प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या, शव को कई टुकड़ों मे काटा, केमिकल से गलाने की कोशिश में खुला राज

By विनीत कुमार | Updated: September 21, 2021 09:26 IST

पुलिस को पड़ोसियों ने उस समय सूचना दी जब मकान में धमाका हुआ। पुलिस जब पहुंची तो उसे मकान में शव के कई टुकड़े बिखरे हुए मिले।

Open in App
ठळक मुद्देमुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर नगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र की घटना, आरोपी अभी फरार।महिला पर प्रमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने और शव को गलाने के प्रयास का आरोप।केमिकल ब्लास्ट के बाद पड़ोसियों ने दी थी पुलिस को सूचना, इसके बाद खुला राज।

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक महिला द्वारा कथित तौर पर अपने प्रमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने और शव को गलाने के प्रयास करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप हैं कि पति के शव को गलाने के लिए पहले उसे कई टुकड़ों में काटा गया और फिर उस पर केमिकल डाला गया। इसी दौरान हुए केमिकल ब्लास्ट से राज खुल गया।

ये घटना मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर नगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र की है, जहां 30 साल के राकेश को उसी की पत्नी राधा ने प्रेमी सुभाष सहित अपनी बहन कृष्णा और उसके पति की मदद से मौत के घाट उतार दिया।

ब्लास्ट के बाद पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना

मर्डर के बाद सुभाष ने कथित तौर पर राकेश के शव को कई टुकड़ों में काटा। इसके बाद सुभाष और राधा ने शव पर केमिकल डालकर उसे गलाने की कोशिश की। ये सबकुछ किराये के एक मकान में हुआ। केमिकल के इस्तेमाल के दौरान ही धमाका हुआ, जिसके बाद वहां आसपास रह रहे पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची तो फ्लैट के अंदर शव के टुकड़े पड़े हुए थे। साथ ही प्लास्टिक के बड़े से ड्रम में रखे केमिकल लाश के कई टुकड़े रखे हुए मिले। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और फोरेंसिक टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान, शव की पहचान सिकंदरपुर निवासी राकेश के रूप में हुई।

पुलिस के रडार पर भी था राकेश

मिली जानकारी के अनुसार मृतक राकेश बिहार में शराबबंदी के बाद भी अवैध शराब के धंधे में लिप्त था, इसलिए वह पुलिस के भी रडार पर था। इस वजह से राकेश ज्यादातर समय छिपकर इधर-उधर रहता था। वह कई बार जेल भी जा चुका है।

इस दौरान राकेश का साथी सुभाष उसकी पत्नी की देखभाल करता था और ऐसे में दोनों करीब आ गए। इसके बाद राधा ने पति की हत्या का फैसला किया।

राधा ने इसके लिए तीज के मौके पर राकेश को घर बुलाया और सुभाष की मदद से उसकी हत्या कर दी। पूरे मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हालांकि आरोपी अभी भी फरार हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहार समाचारमुजफ्फरपुरहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया