लाइव न्यूज़ :

बिहार: औरंगाबाद में मास्क पहनकर आए बदमाश बैंक से लूट ले गए 69 लाख रुपये, पुलिस जांच में जुटी

By एस पी सिन्हा | Updated: July 30, 2020 14:54 IST

बिहार के औरंगाबाद में बैंक लूट का मामला सामने आया है। अपराधियों ने गुरुवार सुबह बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से 69 लाख रुपये लूट लिए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के औरंगाबाद में अपराधियों ने दिनदहाड़े बैंक से लूट लिए 69 लाख रुपयेबाइक पर सवार होकर आए थे अपराधी, सभी बदमाशों ने मास्क पहना था, कोरोना के कारण गार्ड ने आपत्ति नहीं जताई

पटना: बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र के जिनौरिया गांव में स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा को गुरुवार सुबह हथियारबंद अपराधियों ने अपना निशाना बनाया. बदमाशों सुबह- सुबह हमला कर 69 लाख रुपए लूट लिया है. दिनदहाड़े हुई लूट की इस घटना को बाइक पर सवार होकर आये 8 नकाबपोश बदमाशों ने अंजाम दिया. 

रिपोर्ट्स के अनुसार सभी अपराधी बाइक पर सवार होकर आये थे. गार्ड को लगा कि कोरोना की वजह से उन्होंने मास्क पहना हुआ है. उसने उन्हें आसानी से बैंक में जाने दिया. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बैंक में दाखिल होते ही अपराधियों ने बैंककर्मियों के सामने बंदूक तान दी. इसके बाद बदमाशों ने सभी को कब्जे में ले लिया. आधे घंटे के अन्दर पूरा बैंक खाली कर अपराधी फरार हो गये. वारदात की जानकारी मिलते ही पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. 

घटना की जानकारी मिलते ही जिला के एसपी समेत कई वरीय अधिकारी बैंक पहुंचे. सभी अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं. बताया जाता है कि इस दौरान अपराधियों ने पहले गार्ड पर हमला कर उसके सिर और हाथ में चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया साथ ही उसकी रायफल भी तोड़ दी. 

इसके बाद प्रबंधक की पिटाई की और सेफ की चाबी लेकर झोले एवं गमछे में रुपये भरकर अपराधी वहां से भाग निकले. औरंगाबाद से एसपी पंकज कुमार और दाउदनगर के एसडीपीओ राजकुमार तिवारी सहित अन्य लोग बैंक पहुंचे. बैंक प्रबंधक सहित अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है. 

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब दस की संख्या में अपराधी थे जिन्होंने अपना चेहरा कपडे से बांध रखा था. कुछ अपराधी बाहर रह गए जबकि कुछ अंदर घुस गए थे. कुछ ही मिनटों में घटना को अंजाम देकर अपराधी बाइक से भाग निकले.

टॅग्स :बिहारक्राइम न्यूज हिंदीपटनाऔरंगाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए