लाइव न्यूज़ :

वैशाली के पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला और भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह समेत 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR, जानें मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: April 25, 2021 14:10 IST

बाहुबली नेता मुन्ना शुक्ला के बॉडीगार्ड तमाम हदों को पार करते हुए पुलिस की वर्दी में कार्बाइन से फायरिंग करते नजर आए।

Open in App
ठळक मुद्देवायरल हुए इस वीडियो में मुन्ना शुक्ला इस गाइडलाइन का उल्लंघन करते नजर आए। सदर एसडीपीओ इस मामले की जांच करने लालगंज पहुंचे।सरकार ने लोगों से गाइडलाइन का पालन करने का निर्देश दिया है।

पटनाः बिहार में वैशाली जिले के सदर अनुमंडल अंतर्गत लालगंज में पूर्व विधायक और बाहुबली नेता मुन्ना शुक्ला द्वारा नाइट कर्फ्यू की धज्जियां उड़ाने पर एफआईआर दर्ज किया गया है। 

 

वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन के द्वारा कड़ी कार्रवाई की जा रही है। दरअसल, अपने भतीजे के उपनयन संस्कार के मौके पर आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में मुन्ना शुक्ला के बॉडीगार्ड के द्वारा फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले में कार्रवाई की गई है।

 मुन्ना शुक्ला, उनकी पत्नी अन्नु शुक्ला, भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह, मुन्ना शुक्ला के बॉडीगार्ड समेत 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुन्ना शुक्ला के द्वारा लालगंज स्थित अपने घर पर रात भर भोजपुरी फिल्म की जानी मानी गायिका व अभिनेत्री अक्षरा सिंह का डांस और गीत संगीत कार्यक्रम का आयोजन करवाया था।

इस दौरान भोजपुरी की प्रसिद्ध अभिनेत्री अक्षरा सिंह कोरोना गाइडलाइंस की धज्जियां उड़ाते हुए मंच पर ठुमके लगाती नजर आई। बताया जाता है कि मुन्ना शुक्ला के भाई और मुजफ्फरपुर के उप मेयर मानमर्दन शुक्ला के बेटे का उपनयन संस्कार का आयोजन शुक्रवार के दिन पैतृक गांव लालगंज थाना क्षेत्र के खंजाहाचक में हुआ। इस आयोजन के बाद रात में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ था।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्री अक्षरा सिंह के डांस करते और इसी कार्यक्रम में पूर्व विधायक के बॉडीगार्ड के मंच के सामने अपनी कारबाइन से फायरिंग करने का वीडियो वायरल हुआ है, जबकि कोरोना की भयावह स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने नाइट कर्फ्यू लगाया है। सरकार ने लोगों से गाइडलाइन का पालन करने का निर्देश दिया है।

लेकिन वायरल हुए इस वीडियो में मुन्ना शुक्ला इस गाइडलाइन का उल्लंघन करते नजर आए। सदर एसडीपीओ इस मामले की जांच करने लालगंज पहुंचे और इस मामले पुलिस ने लालगंज के पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला, उनकी पत्नी अन्नु शुक्ला, भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह, मुन्ना शुक्ला के बॉडीगार्ड समेत 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज की। इस दौरान बाहुबली नेता मुन्ना शुक्ला के बॉडीगार्ड तमाम हदों को पार करते हुए पुलिस की वर्दी में कार्बाइन से फायरिंग करते नजर आए।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाबिहार में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए