लाइव न्यूज़ :

वैशालीः कार और ट्रक में टक्कर, पांच लोगों की गई जान, शवों को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा

By एस पी सिन्हा | Updated: May 6, 2023 19:54 IST

बिहारः वैशाली जिले के पातेपुर प्रखंड अंतर्गत बलिगांव थाना क्षेत्र में चिकनौटा के नजदीक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देबलिगांव थानाध्यक्ष ने तीन लोगों के मौत की पुष्टि की है।पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई।कार आगे से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

पटनाः बिहार में तेज रफ़्तार के कहर में आए दिन बडे पैमाने पर लोग असमय काल कलवित हो जा रहे हैं। इसी कडी में आज एक बार फिर वैशाली जिले के पातेपुर प्रखंड अंतर्गत बलिगांव थाना क्षेत्र में चिकनौटा के नजदीक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। बलिगांव थानाध्यक्ष ने तीन लोगों के मौत की पुष्टि की है।

वहीं, दो लोगों को गंभीर स्थिति में हाजीपुर सदर अस्पताल भेजे जाने की जानकारी दी गई है। बताया जा रहा है कि अनियंत्रित ट्रक ने सामने से आ रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दो थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई।

सभी शव को कब्ज़े में लेकर हाजीपुर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया कि कार में सवार एक ही परिवार के लोग समस्तीपुर से मुजफ्फरपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एनएच 28 पर चिकनौटा के नजदीक ओवरटेक कर रही कार में ट्रक ने ठोकर मार दी। कार आगे से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

इधर, महुआ की एसडीपीओ सौरभ सुमन ने हादसे में 5 लोगों की मौत की पुष्टि कर दी है। एसडीपीओ ने बताया कि मौके से गंभीर स्थिति में 2 लोगों को अस्पताल भेजा गया था। पातेपुर पीएचसी में दोनों घायलों की मौत हो गई। तीन लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था। शवों को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा जा रहा है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीBihar Policeपटनासड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए