लाइव न्यूज़ :

बिहार: दो बहनों ने पूर्णिया बालिका गृह के कई अधिकारियों पर लगाएं रेप के आरोप, PM मोदी व CM नीतीश को लिखा पत्र

By एस पी सिन्हा | Updated: September 28, 2018 01:21 IST

परिवार की लाचारी देखते हुए ग्रामीणों के सहयोग से सभी 6 भाई-बहन को सहरसा के एक अनाथालय में डाल दिया गया, लेकिन 17 सितंबर 2017 को सहरसा जिला प्रशासन ने इस अनाथालय को बंद करवा दिया। 

Open in App

पटना,28 सितंबर:बिहार के मुजफ्फरपुर और पटना के बाद बालिका गृह के कुकर्मों की सूची में एक और नाम जुड़ता दिख रहा है। वह नाम पूर्णिया बालिका गृह का है। इस बालिका गृह में रहने वाली दो बहनों ने बालिका गृह की अधीक्षिका और सहरसा के तत्कालीन बाल संरक्षण पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी पर यौन शोषण करने और करवाने का आरोप लगाया है।

बताया जाता है कि इन बहनों की कहानी भी काफी दर्दनाक है। 2008 के कोसी त्रासदी में इनके माता-पिता की मौत हो गई। बूढ़ी दादी एक सहारा थी। परिवार की लाचारी देखते हुए ग्रामीणों के सहयोग से सभी 6 भाई-बहन को सहरसा के एक अनाथालय में डाल दिया गया, लेकिन 17 सितंबर 2017 को सहरसा जिला प्रशासन ने इस अनाथालय को बंद करवा दिया। 

जिसके बाद 4 में से 2 बहनों को पूर्णिया बालिका गृह भेज दिया गया। जबकि दो भाई को सहरसा के बाल गृह में रखा गया। पूर्णिया जाते ही इन बहनों के साथ यौन शोषण का खेल शुरू हो गया। अब इन बच्चियों ने पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, सभी पीडित बच्चे मधेपुरा सांसद पप्पू यादव से भी मिलकर अपनी आपबीती सुनाई।

 इस मुद्दे पर सांसद पप्पू यादव ने कहा कि इस मामले को भी सीबीआई जांच के दायरे में लाने की मांग की जाएगी।

टॅग्स :मुजफ्फरपुर बालिका गृह बलात्कार मामलाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला