लाइव न्यूज़ :

बिहार: लॉकडाउन के दौरान BJP विधायक की पुत्री को कोटा से लाने के मामले में दो अंगरक्षक व चालक निलंबित

By भाषा | Updated: April 24, 2020 19:12 IST

पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि नियम के अनुसार राज्य के बाहर कोई भी हमारा अंगरक्षक हथियार लेकर नहीं जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देविधायक के साथ बिना अनुमति के हथियार लेकर जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हुई है।विधानसभा सचिवालय ने सिंह को सदन में भाजपा के सचेतक के तौर पर उक्त वाहन प्रदान किया है।

 नवादा: बिहार के नवादा जिला के हिसुआ विधानसभा क्षेत्र से विधायक अनिल सिंह के दो अंगरक्षकों और वाहन चालक को विधायक की पुत्री को राजस्थान के कोटा से लाने पर निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक हरि प्रसाथ एस. ने विधायक अनिल सिंह के अंगरक्षकों शशि कुमार और राजेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

निलंबित किये गये दोनों अंगरक्षकों पर बिना सूचना दिए बिहार से दूसरे राज्य जाने और स्पष्टीकरण में दूसरे राज्य जाने की बात छिपाने के साथ कतर्व्यहीनता के आरोप हैं। पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि नियम के अनुसार राज्य के बाहर कोई भी हमारा अंगरक्षक हथियार लेकर नहीं जा सकता है । सरकारी ड्यूटी के दौरान इसके लिए उसे अनुमति लेनी होती है।

बिना अनुमति के हथियार लेकर जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हुई है। बिहार विधानसभा सचिवालय ने विधायक के साथ कोटा जाने वाले वाहन चालक शिव मंगल चौधरी को अनुमति के बिना राज्य से बाहर वाहन ले जाने के मामले में संतोषजनक जवाब नहीं देने पर बृहस्पतिवार को उन्हें निलंबित कर दिया था।

विधानसभा सचिवालय ने सिंह को सदन में भाजपा के सचेतक के तौर पर उक्त वाहन प्रदान किया है। बिहार सरकार ने लॉकडाउन के दौरान भाजपा विधायक अनिल सिंह को अपनी पुत्री को राजस्थान के कोटा से लाने के लिए यात्रा पास निर्गत करने वाले नवादा सदर अनुमंडल पदाधिकारी अनु कुमार को गत 21 अप्रैल को निलंबित कर दिया था।

नवादा जिले में हिसुआ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अनिल सिंह 16 अप्रैल को राजस्थान के कोटा शहर के लिए रवाना हुए थे और शनिवार देर रात अपने पटना आवास लौट आए थे। अपनी पुत्री को कोटा से लाने के लिए सिंह को नवादा सदर अनुमंडल दंडाधिकारी ने 15 अप्रैल को यात्रा पास जारी किया गया था, जो कि रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

उल्लेखनीय है कि जद (यू) से बर्खास्त राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर और तेजस्वी ने कोटा में फंसे बिहार के छात्रों का मुद्दा शनिवार को उठाते हुए उन्हें वापस नहीं लाए जाने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा था।

बिहार से बड़ी संख्या में मेडिकल और इंजीनियरिंग में दाखिला लेने के लिए इच्छुक छात्र हर साल राजस्थान के कोटा शहर जाते हैं जहां कई प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान स्थित हैं। बिहार के कैमूर जिला की सीमा पर गत सोमवार को कोटा व भोपाल से पहुंचे 46 छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग कराकर उनके गृह जिले में भेज दिया गया । उनमें से किसी में कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए थे।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनबिहारसिवानकोटा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला