लाइव न्यूज़ :

बिहार: गया में गश्त कर रहे वाहन के ऊपर पलटा ट्रक, दो होमगार्ड समेत 4 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 22, 2020 13:59 IST

गया के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि ट्रक अपने पीछे आ रहे खनन विभाग के एक वाहन के ऊपर पलट गया।

Open in App
ठळक मुद्देखनन विभाग का वाहन इलाके में गश्त कर रहा था।मृतकों की पहचान होमगार्ड भोला यादव (56), होमगार्ड दशरथ यादव (55), विशेष सहायक पुलिस कर्मी विनोद शर्मा के रूप में हुई है।

गयाबिहार के गया जिले में ट्रक के एक वाहन के ऊपर पलट जाने से दो होमगार्ड समेत चार लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि पंचानपुर पुलिस थाना क्षेत्र में दरियापुर गांव के निकट गया-पंचानपुर सड़क पर बृहस्पतिवार देर रात यह हादसा हुआ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि ट्रक अपने पीछे आ रहे खनन विभाग के एक वाहन के ऊपर पलट गया। खनन विभाग का वाहन इलाके में गश्त कर रहा था। मृतकों की पहचान होमगार्ड भोला यादव (56), होमगार्ड दशरथ यादव (55), विशेष सहायक पुलिस कर्मी विनोद शर्मा (55) और चंदन कुमार (20) के रूप में की गई है।

उन्होंने बताया कि ट्रक चालक हादसे के बाद फरार हो गया। उप महानिरीक्षक (होमगार्ड) पंकज कुमार ने बताया कि दोनों होमगार्ड के परिवार को चार-चार लाख रुपए की अनुग्रह राशि और अन्य लाभ दिए जाएंगे। 

बतााया जा रहा है कि पुलिस की एस्कॉर्ट गाड़ी में माइनिंग पदाधिकारी छापेमारी के लिए जा रहे थे कि पंचानपुर थाना इलाके में ट्र्क ने पुलिस की एस्कॉर्ट गाड़ी को टक्कर मार दी। 

 प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एस्कॉर्ट गाड़ी और ट्रक के बीच टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि घटनास्थल पर ही चार लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में एस्कॉर्ट गाड़ी का ड्राइवर 2 होमगार्ड जवान और एक सैप का जवान भी शामिल है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची जिसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए एएनएमसीएच अस्पताल भेजा गया है।

शुक्रवार की अहले सुबह हुई इस सड़क दुर्घटना की खबर लोगों को स्थानीय लोगों से पता चली। घटना तब हुई  जब माइनिंग विभाग की टीम एस्कॉर्ट के लिए सड़क पर थी और ट्रक सड़क से गुजर रहा था। लोगों के मुताबिक इस हादसे में कुछ लोग घायल हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

टॅग्स :गयासड़क दुर्घटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम