लाइव न्यूज़ :

Bihar: बक्सर में आपसी विवाद के चलते ताबड़तोड़ फायरिंग, एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, दो की स्थिति गंभीर

By एस पी सिन्हा | Updated: May 24, 2025 15:29 IST

Bihar: बताया जा रहा है कि पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष और उनके परिजनों की नजर इस व्यवसाय पर थी और गिट्टी बालू गिराने को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था।

Open in App

Bihar: बिहार में बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव में बालू की खरीद-बिक्री के मामले में की गई ताबड़तोड़ फायरिंग में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई। इस घटना में दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि चौथे व्यक्ति की मौत की भी जानकारी सामने आ रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जलहरा कौवा खोंच मुख्य पथ पर अहियापुर गांव के नजदीक रोड पर बालू गिराने के मामले को लेकर दो पक्षों में विगत एक दिन पूर्व कहा सुनी हुई थी। जिस मामले में शनिवार की अहले सुबह गांव के ही कुछ लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

जिसमें पांच लोगों को गोली लगी। जिसमें से दो कि घटनास्थल पर ही दर्दनाक हो गई। जबकि एक व्यक्ति की मौत अस्पताल जाने क्रम में हो गई। इसमें दो की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। मृतकों की पहचान अहियापुर निवासी 40 वर्षीय सुनील सिंह पिता दया शंकर सिंह, 50 वर्षीय विनोद सिंह पिता बबन सिंह एवं 35 वर्षीय वीरेंद्र सिंह पिता काशीनाथ सिंह है।

जिसमें दो अन्य की हालत गंभीर है। जिसमें पूजन सिंह पिता ललन सिंह 40 वर्ष एवं मंटू सिंह पिता दया शंकर सिंह 35 वर्ष है। जिन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी भेजा गया है। वैसे इसमें एक व्यक्ति की रास्ते में मौत हो जाने की चर्चा है। उधर, घटना से आहत परिजनों एवं ग्रामीणों ने चौसा कोचस मुख्य पथ को जलहरा बाजार के समीप जाम कर दिया। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

वहीं, मौके पर पहुंचे डीएसपी धीरज कुमार एवं एसपी शुभम आर्य मामले की गहन जांच पड़ताल में जुट गए हैं। एसपी के अनुसार अहियापुर गांव के रहने वाले चंद्रदेव सिंह गांव में ही गिट्टी बालू का व्यवसाय किया करते थे। बताया जा रहा है कि पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष और उनके परिजनों की नजर इस व्यवसाय पर थी और गिट्टी बालू गिराने को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था।

आज भी बालू गिराया जा रहा था जिसके बाद दोनों गुटों के बीच विवाद काफी बढ़ गया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

टॅग्स :बिहारBihar Policeक्राइमहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम