लाइव न्यूज़ :

बिहार: टीचर ने स्कूली छात्रा से बनाया सम्बन्ध, गर्भपात के लिए किया मजबूर, पीड़िता पहुंची थाने

By एस पी सिन्हा | Updated: July 14, 2018 20:12 IST

बिहार के बांका जिले के शंभुगंज थाना क्षेत्र में गुरु-शिष्य के रिश्ते को तार-तार करते हुए एक शिक्षक ने अपनी छात्रा को शादी का झांसा देकर तीन साल तक उसका यौन शोषण किया।

Open in App

पटना,14 जुलाई: बिहार के बांका जिले के शंभुगंज थाना क्षेत्र में गुरु-शिष्य के रिश्ते को तार-तार करते हुए एक शिक्षक ने अपनी छात्रा को शादी का झांसा देकर तीन साल तक उसका यौन शोषण किया। इतना ही नहीं जब छात्रा गर्भवती हो गई तो शिक्षक ने उसका गर्भपात भी करवा दिया। इस संबंध में पीडिता छात्रा ने शुक्रवार को बांका के महिला थाना पहुंच कर आवेदन दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्रा शंभुगंज पौकरी निवासी मंटू कुमार उर्फ सुदर्शन के पास ट्यूशन पढने जाया करती थी। मंटू ने शादी का झांसा देकर ट्यूशन पढाने के दरम्यान छात्रा के साथ जबरन शारीरिक संबंध स्थापित कर लिया। शिक्षक ने कहा कि वह उससे शादी करेगा। इसके बाद उससे लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। इतना ही नहीं छात्रा जब शिक्षक के घर जाती थी तो आरोपित शिक्षक की मां व नानी घर के बाहर दरवाजे पर टहलती रहती थी कि कोई पूछे तो बता सके कि यहां कोई लडकी नहीं है। 

भोपाल: मॉडल को बंधक बनाने वाले सिरफिरे को एक दिन की पुलिस रिमांड, लड़की ने मानी दोस्ती की बात, शादी के वादे से किया इनकार

पढाई पूरी होने के बाद भी वह लगातार मंटू के घर जाया करती थी। वहां न केवल वह पढती थी बल्कि शिक्षक का साक्षरता से संबंधित रजिस्टर कार्य भी करती थी। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई। आनन-फानन में उसका तारापुर में गर्भपात करवा दिया। जब शादी के लिए शिक्षक को कहा गया तो उसने 2017 के बाद शादी करने की बात कही। 2018 आ जाने के बाद भी वह शादी से इंकार करने लगा। जब दबाव दिया तो आरोपित शिक्षक ने अपना तीनों मोबाइल नंबर बंद कर लिया। इस संबंध में महिला थानाध्यक्ष मणि कुमारी ने बताया कि आवेदन को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषी शिक्षक पर कडी से कडी कार्रवाई की जायेगी।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :क्राइमरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला