लाइव न्यूज़ :

शराबबंदी सख्ती के बावजूद लोग बेधड़क पी रहे हैं शराब, पटना और खगड़िया में मामला, कोल्डड्रिंक एजेंसी में छापेमारी, 7 अरेस्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: November 25, 2021 20:06 IST

राजधानी पटना के दीघा क्षेत्र में पुलिस ने एक कोल्डड्रिंक एजेंसी में छापेमारी कर सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एजेंसी पूर्व मुखिया सह भाजपा नेता का बताया जा रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देकोका कोला एजेंसी में पुलिस ने छापेमारी कर शराब पार्टी कर रहे सात लोगों कि गिरफ्तार किया है.17 बोतल शराब भी बरामद की है. यह एजेंसी भाजपा नेता वार्ड पार्षद का पति बताया जाता है. दीघा थानेदार राजेश कुमार सिन्‍हा ने बताया कि वरीय अधिकारियों से सूचना मिली थी कि कोका कोला एजेंसी में शराब पार्टी की जा रही है.

पटनाः बिहार सरकार लाख दावे कर ले कि सूबे में शराब बंद हो गया है. शराबबंदी कानून की सख्‍ती के बाद भी शराब पीने वाले मान नहीं रहे हैं. पुलिस लगातार छापेमारी कर रही बावजूद इसके धंधा बदस्तूर जारी है. सूबे के खगड़िया में एक महिला के द्वारा खुलेआम महुआ का शराब पिलाये जाने का वीडियो वायरल हुआ है.

 

जबकि आज गुप्त सूचना के आधार पर राजधानी पटना के दीघा क्षेत्र में पुलिस ने एक कोल्डड्रिंक एजेंसी में छापेमारी कर सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एजेंसी पूर्व मुखिया सह भाजपा नेता का बताया जा रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार राजधानी पटना में दीघा थाना क्षेत्र में स्थित भाजपा नेता की कोका कोला एजेंसी में पुलिस ने छापेमारी कर शराब पार्टी कर रहे सात लोगों कि गिरफ्तार किया है.

वहां से 17 बोतल शराब भी बरामद की है. यह एजेंसी भाजपा नेता वार्ड पार्षद का पति बताया जाता है. बताया जाता है कि आरोपित एजेंसी संचालक वहां से फरार होने में सफल रहा. दीघा थानेदार राजेश कुमार सिन्‍हा ने बताया कि वरीय अधिकारियों से सूचना मिली थी कि कोका कोला एजेंसी में शराब पार्टी की जा रही है.

इसके बाद छापेमारी की गई तो निलेश यादव समेत शराब पी रहे कई लोग वहां से फरार होने में सफल रहे. थानाध्‍यक्ष ने बताया कि कुल सात लोगों की गिरफ्तारी हुई है. कोको-कोला एजेंसी भाजपा नेता सह पूर्व मुखिया निलेश यादव उर्फ निलेश मुखिया का है. पकडे़ गए सभी लोग नि‍लेश के स्टाफ और दोस्त हैं. पुलिस की मानें निलेश मुखिया चकमा देकर फरार हो गया.

उधर, खगड़िया में अभी भी महुआ शराब धड़ल्ले से चल रही है. इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो बुधवार शाम का बताया जा रहा है. मामला जिले के नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत अघोरी स्थान के पास का है. वहीं वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है. वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि 15 से 20 लोग लाइन में बैठककर शराब पी रहे हैं.

ग्रामीणों का कहना है कि अघोरी स्थान घाट पर शराब की महफिल एक दिन की नहीं, बल्कि 2 वर्षों से सज रही है. यह बात नगर थाना पुलिस को भी पता है. बावजूद इस धंधे को यहां फलने फूलने दिया गया. पुलिस को शराब माफिया की तरफ से मोटी रकम दी जाती है. इसके बदले पुलिस इनको यह धंधा करने देती है.

यहां उल्लेखनीय है शराबबंदी वाले राज्य बिहार में शराब की तस्करी जोरों पर है. पुलिस लगातार छापेमारी कर तस्करों पर नकेल कसने का दावा कर रही है. लेकिन शराब माफियाओं के उपर पुलिस का खौफ है और न प्रशासन का डर है.

हालांकि शराबबंदी पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अहम बैठक के बाद सख्त मिजाज के आईएएस अधिकारी केके पाठक को शराबबंदी की कमान थमा दी गई है. जिसके बाद ताबडतोड छापेमारी जारी है. हाल के दिनों में पटना पुलिस लगातार शराब मामले में छापेमारी की जा रही है. वहीं, शराबबंदी को लेकर सियासत भी गर्म है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट