लाइव न्यूज़ :

बिहार: हाईकोर्ट के अधिकारी के बेटे ने तीन दोस्तों के साथ मिलकर किया छात्रा का सामूहिक बलात्कार, 1 गिरफ्तार

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 13, 2019 15:11 IST

पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपियों की धर-पकड़ के लिए दबिश शुरू कर दी है और गुरुवार (12 दिसंबर) की देर रात अमन नाम के आरोपी दबोच लिया। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में छापे में मार रही है। 

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता ने अपने बयान में बताया कि एक आरोपी विपुल ने अक्टूबर महीने में उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया था, जिसका वीडियो भी आरोपी ने बना लिया था।पीड़िता ने बताया कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर विपुल और उसके तीन दोस्तों ने दरिंदगी को अंजाम दिया।

बिहार के पाटलिपुत्र में एक छात्रा के साथ चार लड़कों ने सामूहिक बलात्कार की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, आरोपियों में हाईकोर्ट के एक अधिकारी का बेटा मनीष भी शामिल है। 

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, पीड़िता ने आरोपियों के नाम विपुल सिंह, मनीष सिंह, अश्विनी सिंह राजपूत और अमन भूमि बताए हैं। पीड़िता पटना में कार्यरत एक अधिकारी की बेटी है। 

पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपियों की धर-पकड़ के लिए दबिश शुरू कर दी है और गुरुवार (12 दिसंबर) की देर रात अमन नाम के आरोपी दबोच लिया। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में छापे में मार रही है। 

पुलिस के मुताबिक पीड़िता की चिकित्सकीय जांच करा ली गई है और उसका मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कर लिया गया है। 

पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि एक आरोपी विपुल ने अक्टूबर महीने में उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया था, जिसका वीडियो भी आरोपी ने बना लिया था। आरोपी उस वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रहा था। 

9 दिसंबर को बीएन कॉलेज के गेट के पास विपुल उसे मिला और वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसे अपने साथ मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने दोस्त मनीष के घर ले गया। छात्रा ने बताया कि उसके साथ गलत काम की आशंका लगते ही उसने अपने एक सीनियर को फोन लगाया लेकिन विपुल नाम के आरोपी ने मोबाइल छीनकर उसे स्विच ऑफ कर दिया। इसके बाद चारों आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार को अंजाम दिया। 

पीड़िता ने बताया कि दरिंदगी को अंजाम देने के बाद चारों उसे कमरे में छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता ने बताया कि किसी को वारदात के बारे में बतान के एवज में आरोपियों ने उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता के पिता को सीनियर ने सारी बात बताई, जिसके बाद पुलिस में मामला दर्ज कराया गया।

टॅग्स :बिहाररेपगैंगरेपक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए