लाइव न्यूज़ :

बिहार: साधु बनकर भिक्षा मांग रहे थे छह मुस्लिम युवक, बजरंग दल के सदस्यों ने पकड़ कर पीटा

By शिवेंद्र राय | Updated: July 27, 2022 14:13 IST

बजरंग दल का आरोप है कि कई दिनों से ये लोग साधु का वेश धारण कर मोहल्लों में घूम रहे थे। बजरंग दल नेता आर्यन सिंह ने आरोप लगाया कि ये रोहिंग्या हैं और किसी साजिश के तहत घूम रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के हाजीपुर में साधु बने छह मुस्लिम युवकों की पिटाईसावन महीने में नंदी बैल के साथ भीख मांग रहे थेबजरंग दल के सदस्यों ने पकड़ कर बेरहमी से मारा

हाजीपुर: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बजरंग दल के कार्यकर्ता छह लोगों की बेरहमी से पिटाई करते नजर आ रहे हैं। वायरल हो रहा वीडियो बिहार के हाजीपुर का है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सभी छह लोग मुस्लिम हैं जो नंदी के साथ साधु वेश में घूम कर भीख मांग रहे थे। बजरंग दल का सदस्यों ने ये भी आरोप लगाया कि साधु के वेश में घूम रहे लोग किसी साजिश का हिस्सा हो सकते हैं। पुलिस सभी छह लोगों को हिरासत मे ले कर पूछताछ कर रही है।

क्या है पूरा मामला

बिहार के हाजीपुर में कदमघाट पर कुछ लोग नंदी बैल के साथ साधु के रुप में ठहरे थे। बजरंग दल के कार्यकर्ता वहां पहुंचे और इन लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। पता चला कि ये लोग मुस्लिम हैं। पहचान सामने आने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इन लोगों की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। जैसे ही ये खबर फैली स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची मगर बजरंग दल के कार्यकर्ता पुलिस के सामने ही इन लोगों पर डंडे बरसाते रहे। यहां तक कि जब एक शख्स पिटाई करते-करते थक गया तो दूसरे ने पिटाई की जिम्मेदारी संभाल ली। इस दौरान पुलिस चुपचाप खड़ी तमाशा देखती रही। बाद में पुलिस सभी छह लोगों को थाने ले गई। पूछताछ में पता चला कि वे यूपी के बहराइच जिले के रहने वाले हैं और सावन के महीने में बैल लेकर भिक्षा मांगते हैं। 

इनके पास से दो आधार कार्ड और चार मोबाइल मिले हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी छह लोगों को पीआर बांड पर रिहा किया। उनके पास से मिले छह नंदी बैल को पास की गोशाला भेज दिया गया। पिटाई के मामले में पुलिस ने बजरंग दल के नेता और अज्ञात लोगों के खिलाफ धार्मिक उन्माद फैलाने और IT एक्ट के तहत स्थानीय नगर थाने में मामला दर्ज किया।

टॅग्स :बिहारबजरंग दलBihar Policeक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी