लाइव न्यूज़ :

सीतामढ़ी में रेल पुलिस ने 7 नेपाली लड़कियों को किया बरामद, सिंगर बनाने का सपना दिखाकर ले जाया जा रहा था मुंबई

By एस पी सिन्हा | Updated: March 31, 2021 22:03 IST

नाबालिग बच्चियों को दलाल के द्वारा गायक और अभिनेत्री बनाने का झांसा देकर मुंबई ले जाया जा रहा था. जहां इन लड़कियों को देह व्यापार के धंधे में लगाने की तैयारी थी.

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई पहुंचने से पहले ही इन पर जीआरपी की नजर पड़ गई और सभी को धर दबोचा गया. सभी बरामद लड़कियां नेपाल के जलेश्वर जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव की रहने वाली है. जीआरपी ने पूछताछ की और इस बात की सूचना उनके परिजनों को नेपाल पुलिस के माध्यम से दी जा रही है.

पटनाः बिहार के सीतामढ़ी जिले में रेल पुलिस ने 7 नेपाली लड़कियों को बरामद किया है. सभी लड़कियां नबालिग हैं.

सभी नाबालिग बच्चियों को दलाल के द्वारा गायक और अभिनेत्री बनाने का झांसा देकर मुंबई ले जाया जा रहा था. जहां इन लड़कियों को देह व्यापार के धंधे में लगाने की तैयारी थी. लेकिन मुंबई पहुंचने से पहले ही इन पर जीआरपी की नजर पड़ गई और सभी को धर दबोचा गया. 

सभी बरामद लड़कियां नेपाल के जलेश्वर जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव की रहने वाली है. फिलहाल, बरामद लड़कियों से जीआरपी ने पूछताछ की और इस बात की सूचना उनके परिजनों को नेपाल पुलिस के माध्यम से दी जा रही है. फिलहाल, सभी नाबालिग बच्चियों को चाइल्ड लाइन के संरक्षण में रखा गया है. बरामद इन लड़कियों में 6 नाबालिग बताई जा रही हैं.

यहां उल्लेखनीय है कि नेपाल से हर साल सैकडों की संख्या में लडकियों को बहला फुसला कर भारत के दूसरे महानगरों में ले जाया जाता है. वहीँ ले जाकर उन्हें देह व्यापार और अन्य गलत धंधों में शामिल कर लिया जाता है. हालांकि पुलिस की ओर से ऐसे दलालों पर कड़ी नजर रखी जाती है.

जो इन्हें गलत धंधे में उतारने के लिए महानगरों में ले जाकर बेच देते हैं. बावजूद इसके दलाल सक्रिये रहते हैं और इन्हें प्रलोभन देकर किसी ना किसी बहाने मुंबई सहित अन्य महानगरों में देह व्यापार के दलदल में धकेल देने में सफल हो जाते हैं. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनामुंबईनेपाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए