लाइव न्यूज़ :

बिहारः सीतामढ़ी पुलिस ने दो युवकों को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, मेडिकल रिपोर्ट में हुआ खुलासा

By एस पी सिन्हा | Updated: March 8, 2019 17:15 IST

20 फरवरी को सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर हाईवे पर प्रेमनगर के पास लुटेरों ने मुजफ्फरपुर निवासी एक युवक की गोली मारकर हत्या करने के बाद उसकी बाइक लूट ली थी. इस मामले में मंगलवार की रात सीतामढ़ी की डुमरा पुलिस ने पूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना क्षेत्र के रमडीहा गांव से गुफरान और तस्लीम को गिरफ्तार किया था. 

Open in App

बिहार के सीतामढ़ी में दो युवकों की पुलिस हिरासत में हुई मौत के मामले में आये पोस्‍टमॉर्टम रिपोर्ट से पुलिस का खौफनाक चेहरा सामने आ गया है. उन दोनों युवकों के मौत का कारण पुलिस टॉर्चर साबित हो गया है. शुक्रवार को मेडिकल बोर्ड ने यह रिपोर्ट सीतामढ़ी के जिलाधिकारी को सौप दी है.

उल्लेखनीय है कि 20 फरवरी को सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर हाईवे पर प्रेमनगर के पास लुटेरों ने मुजफ्फरपुर निवासी एक युवक की गोली मारकर हत्या करने के बाद उसकी बाइक लूट ली थी. इस मामले में मंगलवार की रात सीतामढ़ी की डुमरा पुलिस ने पूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना क्षेत्र के रमडीहा गांव से गुफरान और तस्लीम को गिरफ्तार किया था. 

पूछताछ के दौरान दोनों की पिटाई की गई. हालत बिगड़ने पर बुधवार की शाम दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई. दोनों की मौत का कारण परिजनों ने पुलिस टॉर्चर बताया. 

परिजन पुलिस पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग पर अड़े थे. वे शव लेने से इंकार कर सदर अस्पताल परिसर में ही धरने पर बैठ गए थे. इसी बीच मुजफ्फरपुर के आइजी नैयर हसनैन खान ने बुधवार देर रात डुमरा थानाध्यक्ष समेत आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया.

जबकि डीआइजी रवींद्र कुमार रात डेढ़ बजे सदर अस्पताल पहुंचे थे और पुलिस ने पोस्‍टमार्टम करा शवों को परिवार वालों को सौंप दिया. इसके बाद आक्रोशित लोगों ने शवों के साथ पूर्वी चंपारण के चकिया में सड़क जाम कर दिया. इस बीच पुलिस लीपापोती की कोशिश में लगी रही. 

पुलिस ने हिरासत में युवकों के साथ ज्‍यादती से इनकार किया. लेकिन मामले ने तूल पकड़ लिया. गुरुवार को डीआइजी रवींद्र कुमार ने मामले की जांच की. इसके बाद निलंबित डुमरा थानाध्यक्ष चंद्रभूषण कुमार सिंह समेत आठ पुलिसकर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. इस बीच सभी आरोपित फरार हो गए. 

चर्चा है कि आरोपित पुलिसकर्मियों को रून्नीसैदपुर थाने में हिरासत में रखा गया था, जहां से वे भाग निकले. हालांकि, डुमरा के नए थानाध्यक्ष नवलेश कुमार आजाद और रून्नीसैदपुर थानाध्यक्ष भूदेव दास ने इससे इंकार किया. 

वहीं, आज मृतकों की पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट ने मामले पर से पर्दा को हटा दिया है. मेडिकल टीम ने जिलाधिकारी को जो रिपोर्ट सौंपी, उसके अनुसार मौत के पहले दोनों युवकों को यातनाएं दी गईं थीं. अब इस रिपोर्ट के बाद पुलिस की ज्यादती की पोल खुल गई है और सभी अधिकारी कुछ भी कहने से बचते दिख रहे हैं.

टॅग्स :हत्याकांडबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम