लाइव न्यूज़ :

बिहार के शेखपुरा में घिनौनी वारदात, मां और बेटी का अश्लील वीडियो बना कर किया वायरल

By एस पी सिन्हा | Updated: September 24, 2021 17:20 IST

पुलिस इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पहुंची तो सभी अपने ठिकाने से फरार पाए गए. सभी की तलाश के लिए छापेमारी जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में शेखपुरा जिले के अरियरी थाना क्षेत्र का है मामला।पहले विनोद नाम के शख्स ने और फिर दो और साथियों ने लड़की का किया उत्पीड़न।इसके बाद मां को भी दी धमकी, सभी आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस।

पटना: बिहार में शेखपुरा जिले के अरियरी थाना क्षेत्र से तकनीक का सहारा लेकर घिनौनी वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है. इस घटना में एक मां और बेटी के साथ बदमाशों ने जिस वारदात को अंजाम दिया, उसे सुनकर कलेजा कांप जाएगा. बदमाशों ने पहले 14 साल की लड़की का यौन शोषण किया. उसका वीडियो बनाया. इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लड़की की मां के साथ भी ऐसी ही घटना को अंजाम दिया.

इसके बाद वीडियो वायरल भी कर दिया. मामला उजागर हुआ तो थाने तक पहुंच गया. घटना को अंजाम देने का आरोप विनोद कुमार, ऋतुराज और कुणाल पर लगाया गया है. पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. 

महिला के द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार जून महीने में लड़की शाम में कहीं जा रही थी. इसी दौरान गांव के ही विनोद कुमार ने उसे पकड़ लिया. जबरन सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्‍कर्म किया. लड़की अपने साथ हुई ज्‍यादती को सहन कर गई. किसी को कुछ नहीं बताया. 

विनोद के बाद उसके दो साथियों ने भी किया उत्पीड़न

लड़की के चुप रह जाने के बाद विनोद का मनोबल बढ गया. इसके बाद उसके दो साथी भी इस घटना में शामिल हो गए. वे लड़की को वाट्सएप कॉल करने लगे. इसी दौरान वीडियो कॉल कर छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया गया. इसके बाद उसकी मां को इसकी जानकारी हुई. 

दुस्‍साहस ऐसा कि मनचले उसकी मां को धमकी देने लगे. इसके बाद उसकी मां को भी वीडियो काल कर ऐसा ही वीडियो बनाया जैसा बेटी का बनाया था. 

इसके बाद भी मां-बेटी चुप ही रहीं. लोकलाज के भय से किसी को कुछ नहीं बताया. इसी दौरान मनचलों ने उनका वीडियो वायरल कर दिया. वीडियो जब वायरल हो गया तब इन लोगों ने पुलिस की शरण ली. गुरुवार को ये दोनों थाने पहुंची और प्राथमिकी दर्ज कराई. 

महिला थाना की थानाध्‍यक्ष चंदना कुमारी ने बताया कि वाट्सऐप कॉल कर वीडियो बनाया गया. मां-बेटी की मेडिकल जांच कराई गई है. चंदना कुमारी ने कहा कि अश्लील वीडियो पुलिस के पास पहुंच चुका है. वाट्सऐप कॉल के जरिए वीडियो बनाया गया इसकी जांच साइबर सेल से कराई जा रही है.

पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार

पुलिस इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पहुंची तो सभी अपने ठिकाने से फरार पाए गए. इनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है. एसडीपीओ कल्याण आनंद ने कहा पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी अभियान चला रही है. वीडियो वायरल करने को लेकर उनके खिलाफ आईटी एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए