लाइव न्यूज़ :

बिहार: नालंदा में रास्ते को लेकर दो पक्षों में विवाद, फायरिंग में 3 लोगों को लगी गोली

By IANS | Updated: February 3, 2018 18:57 IST

नालंदा के पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार पोरिका ने बताया कि इस गोलीबारी में तीन लोग गोली लगने से घायल हो गए हैं।

Open in App

बिहार के नालंदा जिला के बिहार थाना क्षेत्र में शनिवार को रास्ता को लेकर शुरू हुआ विवाद गोलीबारी और पथराव तक पहुंच गया, जिसमें गोली लगने से तीन लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, पहाड़पुर मुहल्ले में रास्ते के मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प शुरू हो गई। एक पक्ष के लोग पहाड़पुरा के रास्ते बाइक से बाजार की ओर जा रहे थे। तभी दूसरी तरफ से एक साइकिल सवार आ गया। रास्ता संकीर्ण होने के लेकर विवाद प्रारंभ हुआ और देखते ही देखते दोनों ओर से लोग जुट गए और पथराव और गोलीबारी प्रारंभ हो गई। नालंदा के पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार पोरिका ने बताया कि इस गोलीबारी में तीन लोग गोली लगने से घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए दो घायलों को पटना भेज दिया गया है। घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त हो गया। क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा पुलिस अधीक्षक स्वयं क्षेत्र में गश्त लगा रहे हैं तथा उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

टॅग्स :बिहारबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला