लाइव न्यूज़ :

गर्लफ्रेंड के परिवार वालों ने मारपीट के बाद चटवाया थूक तो लवर ने फंदे से लटककर खत्म कर ली जिंदगी, जानें पूरा मामला

By अमित कुमार | Updated: December 29, 2020 12:53 IST

एक लड़की से प्रेम की कीमत लड़के को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। ताजा मामला बिहार का है, जहां एक प्रेमी ने गर्लफ्रेंड के परिवार वालों से अपमानित होने के बाद अपनी जान दे दी।

Open in App
ठळक मुद्देमृतक के पिता ने दावा किया कि उनके बेटे की मौत के लिए उसके प्रेमिका के घरवाले जिम्मेदार है। लड़के को काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था। इस घटना के बाद से पूरे भभुआ इलाके में चर्चाओं का माहौल गर्म है।

बिहार के भभुआ जिले से एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़के को प्यार करने की ऐसी सजा मिली जिसके बाद उसने अपनी जान ले ली। दरअसल, 22 वर्षीय शिवशंकर गुप्ता हाटा गांव का रहने वाला था। वह गांव की रहने वाली एक लड़की से प्यार करता था। लेकिन लड़की ने कुछ ऐसा किया जिसके बाद लड़के ने आत्महत्या कर ली। 

मृतक शिवशंकर गुप्ता के पिता राजेश कुमार गुप्ता बताते हैं कि रविवार की रात नौ बजे उनका बेटा खाना खाकर सोने चला गया। हमे लगा सब नॉर्मल है, लेकिन जब सुबह उसके छोटे भाई ने कमरे का दरवाजा खोला तो वह सिलिंग फैन से लटक रहा था। इसके बाद बिना देर किए  शिवशंकर गुप्ता को पास के ही एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

शिवशंकर गुप्ता ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि उनका बेटा जिस लड़की से प्रेम करता था, वह उससे चार हजार रुपयों की मांग कर रही थी। चार हजार रुपया नहीं देने पर लड़की ने उसके बेटे से मोबाइल छिनकर ले गई। 24 दिसंबर को उसका बेटा अपना मोबाइल मांगने के लिए लड़की के घर गया। जहां उसके साथ मार-पीट की गई। इसके बाद सबके सामने उससे थूक भी चटवाया गया। 

पिता के मुताबिक उनका बेटा यह अपमान बर्दाशत नहीं कर सका और अपनी जान दे दी। मृतक के पिता ने बताया कि समाज में थूक चटवाने और लड़की के परिजनों द्वारा मारपीट किए जाने से प्रताड़ित होकर उसके बेटे शिवशंकर ने खुदकुशी की है। पिता ने आरोप लगाया कि लड़की, उसके माता-पिता और पंचायत के दो अन्य लोग उसके बेटे की हत्या के लिए जिम्मेदार थे।

टॅग्स :बिहारक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO