लाइव न्यूज़ :

Bihar Crime: स्कूल से घर लौट थी दो नाबालिग छात्राएं, दरिंदों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

By एस पी सिन्हा | Updated: May 25, 2025 15:01 IST

Bihar Crime:सामूहिक दुष्कर्म के बाद अब नाजुक हालत में लड़की को मधुबनी पीएचसी में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद पुलिस व एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची चुकी है। 

Open in App

Bihar Crime: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी लगातार पुलिस को खुली चुनौती देते हुए घटना को अंजाम दे रहे हैं। इस बीच बिहार के दो जिलों सारण और पश्चिम चंपारण बच्चियों के साथ हैवानियत की घटना को अंजाम दिया गया। एक ओर जहां सारण जिले में स्कूल से घर लौट रही बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया तो वहीं, पश्चिम चंपारण में नाबालिग को सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

सामूहिक दुष्कर्म के बाद अब नाजुक हालत में लड़की को मधुबनी पीएचसी में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद पुलिस व एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची चुकी है। 

वहीं पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए सामूहिक दुष्कर्म के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पश्चिम चंपारण जिले के के धनहा थाना क्षेत्र में चार दरिंदों ने शनिवार को 15 साल की नाबालिग को 4 युवक ने झांसा देकर केले के खेत में ले गए और वहां उसके साथ दरिंदगी की। इस दौरान जब नाबालिग की हालत खराब होने लगी, तो बहशी उसे वहीं बेहोश छोड़कर भाग गए।

किसी तरह नाबालिग को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, इस घटना में पुलिस ने सभी 4 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। इधर, पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। सामूहिक दुष्कर्म से पीड़िता की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है।

वहीं, सारण जिले के जलालपुर प्रखंड की भटकेशरी पंचायत में चौथी क्लास में पढ़ने वाली नौ साल की बच्ची 11 बजे स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर लौट रही थी। लेकिन रास्ते में ही 5 मनचलों ने उसे पकड़ लिया और वहां से करीब 200 मीटर दूर चंवर के पास ले गए।

वहीं, अपराधियों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद बच्ची का गला दबाकर उसकी हत्या कर शव को वहीं चंवर में फेंक दिया। जब अन्य छात्राओं ने देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी 5 बदमाशों को पकड़ लिया है और स्पीडी ट्रायल कराकर सजा दिलाने की भी बात की गई। वहीं, इस घटना के बाद बच्ची के परिजनों ने जमकर बवाल मचाया।

टॅग्स :रेपBihar Policeबिहारदुष्कर्म
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया