लाइव न्यूज़ :

समस्तीपुर के स्टेट बैंक में डाका, 6 लाख रुपये लूट कर फरार, चंपारण में बदमाशों ने भारत माइक्रो फाइनेंस कर्मी से 11 लाख लेकर भागे

By एस पी सिन्हा | Updated: March 3, 2021 17:30 IST

बिहार के समस्तीपुर में तीन अपराधियों ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा में हथियार के बल पर लूटपाट किए। कल बेगूसराय में यूको बैंक में लूटपाट किए थे।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्वी चंपारण जिले के मधुबन से अपराधियों ने दिनदहाडे़ 11 लाख रुपये लूट कर आराम से चलते बने।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी बैंक का जायजा लिया। पुलिस अब बैंक में लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है। वहीं बैंक कर्मी बैंक में रखे रुपये का मिलान कर रहे हैं।

पटनाः बिहार में सुशासन राज में कानून-व्यवस्था की स्थिति का पोल खोलते हुए बेखौफ अपराधी बेधड़क आपराधिक घटनाओं का अंजाम दे रहे हैं।

आज फिर से अपराधियों ने दो अलग-अलग घटनाओं में करीब 17 लाख रुपये लूट लिए। पहली घटना समस्तीपुर में घटी है, जहां अपराधियों ने स्टेट बैंक की शाखा से 6 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए, जबकि दूसरी घटना में पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन से अपराधियों ने दिनदहाडे़ 11 लाख रुपये लूट कर आराम से चलते बने।

प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित स्टेट बैंक की शाखा में 3 की संख्या में आए अपराधियों ने पिस्टल की नोक पर बैंक के कर्मचारियों को अपने कब्जे में ले लिया और सेफ का ताला खुलवाकर उसमें रखे करीब 6 लाख रुपये लूटकर भाग निकले। अपराधियों के फरार होते ही इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि बैंक के पास ही समस्तीपुर प्रखंड और अंचल कार्यालय है, जहां पुलिस टीम की तैनाती रहती है। यह भीड़ भाड़ वाला इलाका है। इसके बावजूद दिनदहाडे़ लूट की बड़ी घटना को अंजाम देकर अपराधी आराम से निकल पडे़, जो पुलिस की व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी बैंक का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि करीब दस बजे बैंक कर्मी ने बैंक को खोलकर अभी काम-काज शुरू करना ही आरंभ किया था कि एक ही बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने वहां पहुंचकर पिस्तौल की नोक पर बैंक कर्मियों को कब्जा में ले लिया, वहां सेफ में रखे करीब 6 लाख रुपये लूट कर बैग में भरकर आराम से निकल भागे।

पुलिस अब बैंक में लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है। वहीं बैंक कर्मी बैंक में रखे रुपये का मिलान कर रहे हैं। बता दें कि इस घटना के दो माह पूर्व भी अपराधियों ने मुफस्सिल थाना के बिशनपुर स्थिति क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की शाखा से 1 लाख 80 हजार रुपये लूट लिए थे। उधर, दूसरी घटना में पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन में बाइक सवार चार अपराधियों ने लूट की बडी घटना को अंजाम दिया।

मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुबन-तेतरिया पथ पर थाना से महज चंद कदमों की दूरी पर आज सुबह हथियार से लैस बदमाशों ने भारत माइक्रो फाइनेंस कर्मी से 11 लाख रुपये लूट लिए। प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष दिलीप कुमार ने इसकी जानकारी देते बताया कि बदमाशों को दबोचने के लिए पुलिस क्षेत्र को सीलकर छापेमारी कर रही है। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा भी घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का जयजा लिया। अपराधियों ने लूट को अंजाम उस समय दिया, जब कार्यालय के कर्मी वसूली के लिए करीब 8:30 में बाहर निकले।

कर्मियों के बाहर निकलते ही बाइक सवार अपराधी आ धमके और लूटपाट किया। सभी अपराधी 25 से 30 साल के उम्र के बताये जा रहे हैं। उन्होंने कार्यालय में घुसकर फाइनेंस कंपनी के प्रबंधक कमलेश कुमार सिंह को पिस्टल के बल पर बंधक बना लिया, जिसके बाद कार्यालय के कैश बॉक्स को खुलवाया और उसमें रखे करीब 11 लाख रुपये झोला में भर लिया। इसके अलावा प्रबंधक का मोबाइल व पर्स भी लेकर वह चलते बने।

स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक सवार अपराधी पल्सर और ग्लैमर से तेतरिया मीनापुर मुजफ्फरपुर की ओर भागे हैं। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में कर्मियों से पूछताछ कर रहे हैं। घटना के बाद पूरे जिले की नाकेबंदी कर दी गई है। पुलिस के द्वारा अपराधियों के संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी गई है, वहीं लूट की घटना के बाद आसपास के जिलों के पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए