लाइव न्यूज़ :

सड़क हादसाः पटना में 6 और बक्सर में 4 लोगों की मौत और कई घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 1, 2026 14:13 IST

Patna road accident: उप-मंडलीय पुलिस पदाधिकारी-2 (दानापुर) अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि ये लोग आरा भोजपुर बिहटा पटना मुख्य मार्ग पर टेम्पो से यात्रा कर रहे थे कि तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गयी।

Open in App
ठळक मुद्देPatna road accident: घायलों को इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) में भर्ती कराया गया।Patna road accident: पुलिस के अनुसार, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और मामले की जांच की जा रही है।Patna road accident: पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Patna: बिहार के पटना जिले में शनिवार देर रात एक टेम्पो और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में दो बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, हादसा देर रात करीब दो बजे बिहटा थाना क्षेत्र के लेखन टोला इलाके में उस समय हुआ, जब आठ लोग टेम्पो में सवार होकर आरा से लौट रहे थे।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान मोहम्मद गुड्डू (33), मोहम्मद इम्तियाज (30), मोहम्मद शहजाद (22) , शहजाद के दो बच्चे शाफन (3) व अल्की (18 माह) और आसद खान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, घायलों को इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) में भर्ती कराया गया।

उप-मंडलीय पुलिस पदाधिकारी-2 (दानापुर) अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि ये लोग आरा भोजपुर बिहटा पटना मुख्य मार्ग पर टेम्पो से यात्रा कर रहे थे कि तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गयी। उन्होंने बताया कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और मामले की जांच की जा रही है। बिहार के बक्सर जिले में रविवार तड़के एक सड़क हादसे में स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) सवार चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे बक्सर-आरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंदा गांव के पास हुई।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान सुजीत कुमार (28), ओंकार पांडेय (32), मंजू देवी (40) और गिरजा देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि ये सभी लोग बक्सर के ही रहने वाले थे। नया भोजपुर आउटपोस्ट प्रभारी चंदन कुमार ने बताया, “सभी लोग पूर्णिमा के अवसर पर गंगा में स्नान करने जा रहे थे। घने कोहरे के कारण उनकी कार आगे चल रहे एक ट्रक से टकरा गई,

जिसके बाद पीछे से आ रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार को टक्कर मार दी। दोनों भारी वाहनों के बीच फंसकर कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।” उन्होंने बताया कि एसयूवी में सवार चार में से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चौथे व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीसड़क दुर्घटनापटनाबिहारPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल