लाइव न्यूज़ :

राजद विधान पार्षद रामबली सिंह चंद्रवंशी पर गंभीर आरोप, युवक ने लगाया अप्राकृतिक यौनाचार के प्रयास का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

By एस पी सिन्हा | Updated: February 6, 2022 16:40 IST

बिहार में अरवल जिले के सोनभद्र का रहने वाला एक युवक ने सचिवालय थाने में दिए गए अपने आवेदन में कहा कि वह 4 फरवरी की रात 11:00 बजे के आसपास विधानपार्षद आवास में थे.

Open in App
ठळक मुद्देअप्राकृतिक यौन संबंध बनाने की मंशा से उसके साथ अश्लील व्यवहार किया गया. हम लोगों को झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी.सचिवालय थाने की पुलिस ने आवेदन स्वीकार कर जांच करने की बात कही है.

पटनाः बिहार की राजधानी पटना के सचिवालय थाना में राजद विधान पार्षद रामबली सिंह चंद्रवंशी पर अप्राकृतिक यौनाचार की मंशा से अश्लील व्यवहार करने पर आवेदन दिया है. 2020 में भी चंद्रवंशी पर अप्राकृतिक यौनाचार का केस दर्ज हुआ था.

 

पुलिस ने पीड़ित युवक के आवेदन को स्वीकर कर लिया है और जांच की बात कही है. वहीं राजद विधानपार्षद ने आरोपों को निराधार बताया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार अरवल जिले के सोनभद्र का रहने वाला एक युवक ने सचिवालय थाने में दिए गए अपने आवेदन में कहा कि वह 4 फरवरी की रात 11:00 बजे के आसपास विधानपार्षद आवास में थे.

इसी दौरान रामबली सिंह चंद्रवंशी के द्वारा अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने की मंशा से उसके साथ अश्लील व्यवहार किया गया. लेकिन विरोध करने पर मारपीट किया गया. जिसके बाद मैं और मेरे दो साथी आनन-फानन में जान बचाते हुए वहां से भागे. इसी क्रम में मेरा ब्लू रंग का जैकेट भी वहीं पर छूट गया. भागते समय उन्होंने हम लोगों को झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी.

युवक ने अपने आवेदन में कहा है कि वह विधानपार्षद के क्षेत्र का रहने वाला है. हम लोग इनके पास सामाजिक मुद्दों पर चर्चा एवं विचार विमर्श के लिए मिलने आए थे. शाम ज्यादा होने की वजह से विधानपार्षद ने अपने आवास पर ही रहने और खाने को बोला. मेरे दोस्तों को नीचे कमरे में तथा मुझे ऊपर वाले कमरे में अपने साथ सोने के लिए बोले.

रात 11:00 बजे के आसपास अश्लील व्यवहार करने लगे. जब हमने इसका विरोध किया तो मुझे पीटा भी गया. लेकिन किसी तरह हम वहां से जान बचाकर भागे. आवेदन में उल्लेख है कि इसके पहले भी इन पर पीरबहोर थाना में इसी प्रकार का एक मामला कांड संख्या 148/ 20 दर्ज है. ऐसे में पुलिस इस मामले में संज्ञान लेते हुए न्याय एवं सुरक्षा दे.

वहीं, सचिवालय थाने की पुलिस ने आवेदन स्वीकार कर जांच करने की बात कही है. थाना प्रभारी ने कहा कि आवेदन मिला है. पुलिस हर बिंदू की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी. जबकि चंद्रवंशी ने कहा कि आरोप बिल्कुल निराधार है. जब इस तरह की कोई बात ही नहीं है तो फिर क्या कहेंगे. हमें इस मामले में कोई जानकारी नहीं है. पुलिस के पास आवेदन दिया गया है तो उसे जांच करने दीजिए. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारआरजेडीपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट