लाइव न्यूज़ :

बिहार: गोपालगंज में RJD नेता के मां-पिता व भाई की गोलीमार कर हत्या, बाहुबली JDU विधायक पप्पू पांडेय का भाई व भतीजा गिरफ्तार

By अनुराग आनंद | Updated: May 26, 2020 05:03 IST

इस घटना में RJD नेता के 70 वर्षीय वृद्ध पिता और 65 वर्षीय मां की मौके पर ही मौत हो गयी।

Open in App
ठळक मुद्देजेपी चौधरी की मां और पिता को सिर में समीप से गोली मारी गयी है।आरोप है कि जिला परिषद अध्‍यक्ष मुकेश पाण्डेय ने भी गोली चलाई थी।

पटना: कोरोना महामारी के बीच बिहार के गोपालगंज से बेहद गंभीर मामला सामने आया है। दरअसल,  बिहार के गोपालगंज में RJD नेता के परिवार के चार सदस्यों को सरेआम गोलियों से भून दिया गया।

गोलीबारी की इस घटना में RJD नेता के 70 वर्षीय वृद्ध पिता और 65 वर्षीय मां की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक ने सोमवार की सुबह इलाज के दौरान गोरखपुर में दम तोड़ दिया।

एएनआई के मुताबिक, घटना जिले के हथुआ थाना इलाके के रुपनचक गांव की है। घायल राजद नेता का नाम जेपी चौधरी है, जो खुद को सामाजिक कार्यकर्ता भी बतातें हैं। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद एक को इलाज के लिए गोरखपुर रेफर किया गया। 

इस घटना से तीन दिनों पूर्व हथुआ पुलिस को ऐसी किसी घटना को लेकर पूर्व में ही सूचना दी गयी थी, लेकिन पुलिस सजग नहीं हुई. मृतकों में 70 वर्षीय महेश चौधरी, 65 वर्षीय संकेसिया देवी शामिल हैं, जबकि घायलों में जेपी चौधरी और उनके भाई शांतनु चौधरी शामिल थे। लेकिन, उनके भाई की मौत हो गई है।

घायल जेपी चौधरी के मुताबिक, वो स्थानीय जिला पार्षद क्षेत्र से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। उन्‍होंने JDU के दबंग विधायक अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय उर्फ़ पप्पू पाण्डेय, जिला परिषद अध्यक्ष मुकेश पाण्डेय और उनके पिता सतीश पाण्डेय पर मां और पिता की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। 

मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेपी चौधरी की मां और पिता को सिर में समीप से गोली मारी गयी है। उनकी हत्या के बाद उन्हें और भाई को गोली मारी गयी। आरोप है कि जिला परिषद अध्‍यक्ष मुकेश पाण्डेय ने भी गोली चलाई थी। बताया जाता है कि घटना के समय दो बाइक पर पांच अपराधी आये और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। इस फायरिंग में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि दो लोग घायल हो गए।

ग्रामीणों ने घटना को अंजाम देकर भाग रहे अपराधियों की एक बाइक भी जब्त कर ली है। घटना के बाद सदर अस्पताल में लोगों का जमवाड़ा लग गया और लोगों का पुलिस के प्रति आक्रोश है। हथुआ थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली की हथुआ के रुपनचक गांव में चार लोगो को गोली मारी गई है, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गयी है। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।

टॅग्स :गोपालगंजबिहारहत्याकांडआरजेडीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम