लाइव न्यूज़ :

किशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

By एस पी सिन्हा | Updated: March 31, 2026 17:43 IST

सहरसा, मुजफ्फरपुर समेत 6 जगहों पर चल रही कार्रवाई में उनके खिलाफ 2 करोड़ 41 लाख 14 हजार रुपये की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला सामने आया है।

Open in App
ठळक मुद्देसिलीगुड़ी समेत कई जगहों पर एक साथ दबिश दी।गौतम कुमार ने 1994 बैच के दारोगा के रूप में सेवा शुरू की थी। डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर भी छापेमारी की।

पटनाः बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने आय से अधिक संपत्ति के मामलों में दो लोक सेवकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को सुबह सुबह ईओयू की टीम ने किशनगंज के एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए के डायरेक्टर वैभव कुमार के सहरसा और मुजफ्फरपुर समेत 12 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। बिहार से लेकर पश्चिम बंगाल तक चल रही इस कार्रवाई ने पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया है। ईओयू की टीम ने किशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी समेत कई जगहों पर एक साथ दबिश दी।

बताया जाता है कि सुबह करीब साढ़े 8 बजे टीम गौतम कुमार के घर और ऑफिस पहुंची, जबकि दोपहर 12 बजे से उनके कार्यालय में गहन जांच शुरू हुई। करीब 12 अधिकारियों की टीम तीन गाड़ियों में पहुंची और दस्तावेज, कागजात व अन्य संपत्तियों की जांच में जुट गई। एसडीपीओ गौतम कुमार पर 1 करोड़ 94 लाख रुपये की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।

जो उनकी वैध आय से करीब 60.27 फीसदी ज्यादा बताई जा रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि उन्होंने अपनी महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर कई जमीनें खरीदी थीं। हालांकि बाद में ये संपत्तियां उनके बेटों के नाम गिफ्ट कर दी गईं। छापेमारी के दौरान पूर्णिया स्थित ससुराल से भारी मात्रा में जेवरात मिलने की बात सामने आई है।

इतना ही नहीं, कैश की जांच के लिए मशीन भी मंगाई गई है। टीम को कई जमीन के कागजात, बैंक खातों की डिटेल, निवेश से जुड़े दस्तावेज और महंगी गाड़ियों से संबंधित जानकारी भी मिली है। गौतम कुमार पर अवैध बालू खनन, लॉटरी माफिया, तस्करी और लूट से जुड़े नेटवर्क से काली कमाई करने के आरोप भी लगे हैं।

हालांकि इन मामलों में उन्होंने पहले कई गिरोहों का भंडाफोड़ भी किया था, जिससे जांच और दिलचस्प हो गई है। गौतम कुमार ने 1994 बैच के दारोगा के रूप में सेवा शुरू की थी। 1996 में उनकी पहली पोस्टिंग किशनगंज में ही हुई थी। पदोन्नति के बाद वे डीएसपी बने और लंबे समय तक किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और कटिहार जैसे सीमांचल जिलों में ही तैनात रहे।

इधर, ईओयू ने सहरसा के डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर भी छापेमारी की। सहरसा, मुजफ्फरपुर समेत 6 जगहों पर चल रही कार्रवाई में उनके खिलाफ 2 करोड़ 41 लाख 14 हजार रुपये की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह उनकी आय से करीब 78.03 फीसदी अधिक है।

दरअसल, आर्थिक अपराध इकाई को इन दोनों अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की गुप्त सूचना मिली थी। प्राप्त सूचना के सत्यापन के बाद आर्थिक अपराध इकाई ने दोनों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में केस दर्ज किया और निगरानी की स्पेशल कोर्ट से तलाशी का आदेश लिया।

यह पूरी कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक, वरीय पुलिस अधीक्षक और पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में की जा रही है। आर्थिक अपराध इकाई ने बताया है कि तलाशी अभियान पूरा होने के बाद ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। फिलहाल दोनों मामलों में आगे की जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीBihar Policeपटनाप्रवर्तन निदेशालयपश्चिम बंगालबिहारबिहार समाचारBihar news
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल