लाइव न्यूज़ :

बिहार पुलिसः डीएसपी और हवलदार पर लगे यौन शोषण के बाद एक और डीएसपी पर कई आरोप, अश्‍लील चैट सार्वजनिक

By एस पी सिन्हा | Updated: June 24, 2021 21:01 IST

एसटीएफ में तैनात एक डीएसपी पर समस्‍तीपुर की युवती ने दुष्‍कर्म और डराने-धमकाने का आरोप लगाया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता कानून की छात्रा है.

Open in App
ठळक मुद्देसरदार पटेल भवन स्थित पुलिस मुख्‍यालय पहुंची युवती ने डीएसपी पर कई गंभीर आरोप लगाए. डीएसपी के अश्‍लील चैट भी सार्वजनिक किए. डीजीपी तक से इसकी शिकायत कर चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.

पटनाः बिहार पुलिस के दामन पर कुछ ऐसे दाग लग रहे हैं, जिससे उसे शर्मसार होना पड़ रहा है.

दुष्कर्म के मामले में बिहार पुलिस के एक डीएसपी के ऊपर पहले से कार्रवाई चल रही है कि इसी बीच एक महिला दरोगा ने हवलदार के ऊपर दुष्कर्म का आरोप लगा सनसनी फैला दी. ये दोनों मामले अभी ताजा ही हैं कि अब एक और डीएसपी के ऊपर यौन शोषण का सनसनीखेज आरोप लग गया है. 

युवती ने डीएसपी पर कई गंभीर आरोप लगाए

इस बार एसटीएफ में तैनात एक डीएसपी पर समस्‍तीपुर की युवती ने दुष्‍कर्म और डराने-धमकाने का आरोप लगाया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता कानून की छात्रा है. सरदार पटेल भवन स्थित पुलिस मुख्‍यालय पहुंची युवती ने डीएसपी पर कई गंभीर आरोप लगाए. उसने डीएसपी के अश्‍लील चैट भी सार्वजनिक किए. बताया कि डीजीपी तक से इसकी शिकायत कर चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.

पीड़िता का कहना है कि उसने बिहार पुलिस के अधिकारियों से डीएसपी के खिलाफ शिकायत की है. उसका आरोप है कि उसकी शादी एक युवक से तय हुई थी, पर उसने शादी से इनकार कर दिया था. उस युवक पर दुष्कर्म का केस महिला थाने में दर्ज कराई. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसी सिलसिले में न्याय के लिए पुलिस मुख्यालय आती-जाती थी.

डीएसपी व्हाट्सएप पर अश्‍लील मैसेज भेजने लगा

इसी क्रम में डीएसपी से मुलाकात हुई. उसने महिला थाने में दर्ज मामले में मदद करने का आश्‍वासन दिया. इसी क्रम में उसने मोबाइल नंबर ले लिया. इसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी. पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद डीएसपी व्हाट्सएप पर अश्‍लील मैसेज भेजने लगा. ऐसा नहीं करने को कहने पर वह धमकी देता था.

व्हाट्सएप के माध्‍यम से डीजीपी से शिकायत

पीड़िता ने बताया कि पिछले साल जुलाई में वह उसके घर भी पहुंच गया. तब मां घर पर नहीं थी. इसका फायदा उठाकर उसने दुष्‍कर्म किया. इसके बाद वह कई तरह की धमकियां देने लगा. परेशान होकर उसने 11 मई को डीएसपी के खिलाफ व्हाट्सएप के माध्‍यम से डीजीपी से शिकायत की. लेकिन कार्रवाई अभी तक नहीं हुई.

डीएसपी की पत्‍नी ने छात्रा पर ही आरोप मढ़ा

बताया जाता है कि इस मामले में अभी तक पीड़िता ने डीएसपी पर मामला दर्ज नहीं कराया है. इधर, डीएसपी की पत्‍नी ने छात्रा पर ही आरोप मढ़ दिया है. उसने कहा है कि पति का मोबाइल नंबर लेकर वह मैसेज कर देती थी. वह उसके पति को ब्‍लैकमेल कर रही है. उस पर कोर्ट में पहले से ही मुकदमा दर्ज कराया गया है.

महिला हेल्पलाइन में भी शिकायत की गई थी. पति को ब्लैकमेल कर रकम मांगती है. रकम देने से जब उसके पति ने इनकार किया तो वह दुष्कर्म का आरोप लगाने लगी. यहां उल्लेखनीय है कि 27 मई को गया के तत्‍कालीन डीएसपी रहे कमलाकांत प्रसाद और 14 जून को बीएमपी के हवलदार पर यौन शोषण मामले की प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है. अब नया मामला फिर से चर्चा में है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा