लाइव न्यूज़ :

सावधान! पहली बार आवारगर्दी करते पकड़े गए तो पुलिस मुंडवाएगी बाल-दाढ़ी

By एस पी सिन्हा | Updated: August 29, 2018 21:13 IST

बिहार के समस्तीपुर शहर में अवारागर्दी करने वाले सडक छाप मजनू और लहेरियाकट बाइक चलानेवाले आवारा किस्म के युवकों को पुलिस अब नये तरकीब से सबक सिखाना शुरू किया है।

Open in App

पटना, 29 अगस्त:बिहार के समस्तीपुर शहर में अवारागर्दी करने वाले सड़क छाप मजनू और लहेरियाकट बाइक चलानेवाले आवारा किस्म के युवकों को पुलिस अब नये तरकीब से सबक सिखाना शुरू किया है। इन लफंगों से परेशान पुलिस ने ऐसे किशोरों का जिनका किसी तरह का आपराधिक इतिहास नहीं है, लेकिन वे पहली बार आवारागर्दी करते हुए पकडे जाते हैं, तो उन्हें सबक सिखाने के लिए उनका बाल-दाढी मुंडवाकर अनोखा दंड देना शुरू किया है। 

नगर थानाध्यक्ष चतुर्वेदी सुधीर कुमार ने बताया कि ऐसे लफंगे खासकर लड़कियों की तरह बडे-बडे बाल रखनेवाले युवाओं का थाने पर बाल कटवा दिया जाता है। फिर माता-पिता का पैर पकडवाकर माफी मंगवाने और कान पकड कर ऊठक-बैठक कराकर चेतावनी देते हुए उन्हें छोड़ दिया जा रहा है। 

बताया जाता है कि शहर के मथुरापुरघाट में रात में एक व्यक्ति से झगडा करते हुए एक युवक को पुलिस ने पकडा था। इसके बडे-बडे बाल देख पुलिस ने नाई को थाने पर बुलाकर सजा के तौर पर उसका मुंडन करवाया। इससे पहले भी लहेरियाकट बाइक चलाने के आरोप में पकड़े गये कई युवकों का पुलिस ने बाल कटवाया था। पुलिस की यह कार्रवाई शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

पुलिस के इस कार्रवाई से समस्तीपुर शहर में इन लफंगों पर शामत आ गई है। वे अब ऐसे चलने लगे हैं, जैसे उनसे बढिया शरीफ शहर में किसी ने देखा हीं नही। वहीं लडकियां भी इन लफंगों पर हो रही कार्रवाई से राहत की सांस ले रही हैं।

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला