लाइव न्यूज़ :

सुबह 3 बजे पटना में कुख्यात अपराधी मैनेजर राय का एनकाउंटर, हत्या, लूट, रंगदारी के कई केस

By एस पी सिन्हा | Updated: January 2, 2026 15:18 IST

गृह मंत्री सम्राट चौधरी बिहार में अपराधियों की गतिविधियों को लेकर बेहद सख्त दिख रहे हैं। अपराध और अपराधियों के सफाये की बात कही है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के डीजीपी विनय कुमार से भी बातचीत की थी।राज्य के तमाम पुलिसकर्मियों को अलर्ट कर दिया गया है।पटना के खगौल थाना इलाके में ही मैनेजर राय मौजूद है।

पटनाः बिहार में अपराधियों के खिलाफ शुरू किए गए एनकाउंटर की कड़ी में शुक्रवार की सुबह लगभग 3 बजे पटना में कुख्यात अपराधी मैनेजर राय का एनकाउंटर किया गया। खगौल थाना इलाके में शुक्रवार की सुबह अपराधी और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में मैनेजर राय के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे जख्मी हालत में पटना एम्स में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि मैनेजर राय पर हत्या, लूट, रंगदारी जैसे कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। काफी लंबे समय से पुलिस को मैनेजर राय की तलाश थी। जिसके बाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पटना के खगौल थाना इलाके में ही मैनेजर राय मौजूद है।

इसी जानकारी के बाद मैनेजर राय की घेराबंदी पुलिस की तरफ से की गई। पुलिस से घिरता देख मैनेजर राय ने उन पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की गई और मैनेजर राय के पैर में पुलिस ने गोली मारी। घायल मैनेजर राय को पटना एम्स में भर्ती कराया गया है। मौके से पुलिस ने हथियार भी बरामद किया है।

जानकारी के मुताबिक, नयी सरकार बनने के बाद यह 8वां एनकाउंटर है। इससे पहले गोपालगंज में एक एनकाउंटर हुआ था, सारण में 4, बेगूसराय जिले में एक और पटना जिले में एक एनकाउंटर हुआ था। जिसके बाद शुक्रवार की सुबह-सुबह 8वां एनकाउंटर किया गया। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।

बता दें कि गृह मंत्री सम्राट चौधरी बिहार में अपराधियों की गतिविधियों को लेकर बेहद सख्त दिख रहे हैं। उन्होंने कई बार बिहार से अपराध और अपराधियों के सफाये की बात कही है। साथ ही उन्होंने बिहार के डीजीपी विनय कुमार से भी बातचीत की थी। जिसके बाद राज्य के तमाम पुलिसकर्मियों को अलर्ट कर दिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा