लाइव न्यूज़ :

Bihar Police Constable Exam 2024: पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा, 7 अरेस्ट, बेगूसराय से दो, कैमूर और गोपालगंज से एक-एक उम्मीदवार शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 12, 2024 10:58 IST

Bihar Police Constable Exam 2024: बिहार पुलिस में सिपाही के 21,391 पदों पर चयन के लिए प्रथम चरण में सात अगस्त को लिखित परीक्षा राज्य के सभी जिलों में कुल 545 परीक्षा केंद्रों पर एकल पाली में आयोजित की गयी।

Open in App
ठळक मुद्देBihar Police Constable Exam 2024: दूसरे चरण में आज के अलावा 18, 21, 25 और 28 अगस्त को भी परीक्षा आयोजित की जाएगी।Bihar Police Constable Exam 2024: परीक्षा में कुल 17.87 लाख उम्मीदवारों के परीक्षा में उपस्थित होने की संभावना है।Bihar Police Constable Exam 2024: बिहार की विभिन्न पुलिस इकाईयों में कांस्टेबल के पद के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित कर रहा है।

Bihar Police Constable Exam 2024: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन कथित फर्जीवाड़ा के मामले में रविवार को सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी। बयान के मुताबिक परीक्षा के दौरान फर्जीवाड़ा करने के आरोप में पकड़े गए उम्मीदवारों को गिरफ्तार कर लिया गया जिनमें बेगूसराय से दो और कैमूर और गोपालगंज जिलों से एक-एक उम्मीदवार शामिल हैं। पकड़े गए चार उम्मीदवारों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बयान में कहा गया कि पांच अन्य उम्मीदवारों को उनके दस्तावेजों में कुछ विसंगतियों के कारण परीक्षा केंद्रों से निष्कासित कर दिया गया। केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) बिहार की विभिन्न पुलिस इकाईयों में कांस्टेबल के पद के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित कर रहा है।

बिहार पुलिस में सिपाही के 21,391 पदों पर चयन के लिए प्रथम चरण में सात अगस्त को लिखित परीक्षा राज्य के सभी जिलों में कुल 545 परीक्षा केंद्रों पर एकल पाली में आयोजित की गयी। दूसरे चरण में आज के अलावा 18, 21, 25 और 28 अगस्त को भी परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में कुल 17.87 लाख उम्मीदवारों के परीक्षा में उपस्थित होने की संभावना है।

पुलिस ने रविवार को परीक्षा के दौरान कथित कदाचार में लिप्त होने के आरोप में शेखपुरा जिले से तीन लोगों को गिरफ्तार किया। एक बयान में कहा गया, ‘‘पुलिस ने उनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन और चार एटीएम कार्ड भी बरामद किए हैं।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीBihar Policeनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMeerut में पनीर के नाम पर जहर! सगे भाइयों की नकली फैक्ट्री का पर्दाफाश

भारतBihar: CM सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, जानें क्या हुई बातचीत

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतहमको साइन करने नहीं आता, इस लायक नहीं?, विधायक अनंत सिंह ने मंत्री बनने के सवाल पर बोले

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

क्राइम अलर्ट8 पन्नों का संदिग्ध दस्तावेज और कई मोबाइल नंबर?, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, छपरा, सीवान, मुंगेर, नालंदा, गोपालगंज, भोजपुर और सीतामढ़ी सहित कई जेलों में छापेमारी

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे