लाइव न्यूज़ :

बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, नौकरी दिलाने के नाम पर देह व्यापार में धकेल देता था गिरोह

By एस पी सिन्हा | Updated: June 30, 2022 15:02 IST

मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना इलाके के झपहां बाजार में सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है. एक महिला और तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

Open in App
ठळक मुद्देमुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना इलाके के झपहां बाजार का मामला।पुलिस थाने से महज सौ मीटर की दूरी पर चल रहा था देह व्यापार का धंधा।इसे एक महिला चला रही थी, तीन युवकों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ जारी।

पटना: बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना इलाके के झपहां बाजार में पुलिस चौकी के सामने सौ मीटर दूरी पर पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है. इसमें नर्स और अन्य नौकरियों का झांसा देकर जबरन युवतियों को देह व्यापार में धकेलने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है. इसे एक महिला चला रही थी. 

पुलिस के द्वारा की गई छापेमारी में वहां से 2 शादीशुदा महिला और एक लड़की को पकड़ गया है. लड़की ने बताया कि महिला को सभी आंटी बोलते थे. आंटी सेक्स के लिए मना करने पर मारपीट करती थी. एक दिन में करीब 4-5 ग्राहक आते थे. 

लड़की ने बताया है कि आंटी एक ग्राहक से एक हजार रुपए लेते थी, लेकिन उन्हें कुछ भी नहीं देती. मांगने पर वो लोग मारपीट करते. एक कमरे में ताला लगाकर बंद कर देते थे. जबर्दस्ती उन्हें ग्राहक के पास भेजा जाता था. उसने बताया कि वो दिन तो दिन रात में भी ग्राहक को भेजते थे. पीड़ित युवती ने बताया की उसे काम दिलाने के बहाने पिछले 6 महीने से जबरन देह व्यापार करवाया जाता है. 

बंधक बनी तीन महिलाओं में एक समस्तीपुर, दूसरी अहियापुर के ही सिपाहपुर और तीसरी भिखनपुरा की रहने वाली है. कहा जा रहा है कि समस्तीपुर की युवती ने देह व्यापार करने से इनकार कर दिया तो उसे घर में बंद कर मारा-पीटा जा रहा था. उसके शोर मचाने के बाद आसपास के लोग जुट गए. इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी. 

पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में महिला के साथ एक युवक को हिरासत में लिया. हिरासत में ली गई महिला ने पूछताछ के दौरान अहियापुर में कई जगहों पर सेक्स रैकेट का अड्डा चलने की बात बताई है. मुक्त कराई गई तीनों युवतियों की पुलिस काउंसिलिंग कर रही है.

पुलिस पूछताछ में पता चला कि 600 से लेकर 2 हजार रुपए तक ग्राहकों से डिमांड करती थी. इतना ही नहीं अगर कसी ग्राहक को फुल नाइट रहना हो तो उससे 5 हजार रुपए का डिमांड किया जाता था. डीएसपी टाउन राम नरेश पासवान ने बताया की इस गिरोह के और कई लोगों का नाम सामने आया है. जिसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है. 

पीड़ित युवती द्वारा लगाए गए आरोपों का सत्यापन किया जा रहा है. सभी के परिवार वालों को बुलाया गया है. तलाशी के दौरान कमरे से शक्तिवर्धक टेबलेट समेत अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ है. पीड़ित युवती, जो खुद को निर्दोष बता रही है. उससे भी पूछताछ की जा रही है. एसएसपी जयंतकांत ने कहा कि स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की और तीन युवतियों को मुक्त कराया. एक महिला और तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. प्रारंभिक जांच में सेक्स रैकेट से मामला जुड़ रहा है.

टॅग्स :बिहार समाचारक्राइम न्यूज हिंदीमुजफ्फरपुरसेक्स रैकेट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...