लाइव न्यूज़ :

बिहार: यूट्यूब को देखकर नकली नोट छापने वाले गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड, दो गिरफ्तार

By एस पी सिन्हा | Updated: October 21, 2019 18:30 IST

खाजेकलां पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी, जब लूटकांड के आरोपित के घर में नकली नोटों का कारखाना चलता मिला. पुलिस को चकमा देकर मास्टरमाइंड तो भाग गया, लेकिन दो अपराधी हत्थे चढ़ गए. पुलिस टीम को मौके नकली नोट के अलावा कई अन्य सामान भी मिले हैं.

Open in App
ठळक मुद्देयूट्यूब को देखकर नकली नोट छापने का भंडाफोड हुआ है. यहां असली नोट को कलर प्रिंटर में डालकर नकली नोट छापा जा रहा था.

बिहार की राजधानी पटना के सिटी ईलाके में यूट्यूब को देखकर नकली नोट छापने का भंडाफोड हुआ है. पकड़े अपराधियों ने पुलिस को बताया कि उसने यूट्यूब पर एक वीडियो देखा था. इसमें नकली नोट छापने का तरीका बताया गया था. इसके बाद शातिर दिमाग इस काम में लग गया. असली नोट को कलर प्रिंटर में डालकर नकली नोट छापा जा रहा था. कई महीनों से आरोपित इस काम में लगे थे. 

बताया जा रहा है कि लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए पहुंची खाजेकलां पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी, जब लूटकांड के आरोपित के घर में नकली नोटों का कारखाना चलता मिला. पुलिस को चकमा देकर मास्टरमाइंड तो भाग गया, लेकिन दो अपराधी हत्थे चढ़ गए. पुलिस टीम को मौके नकली नोट के अलावा कई अन्य सामान भी मिले हैं. लूटकांड मामले में खाजेकलां थानाध्यक्ष सनोवर खां और एएसआई भुवन श्रीकांत छोआलाल लेन स्थित मो. सैयद जीशान उर्फ मैक्स के घर छापेमारी करने पहुंचे तो एक कमरे में नजारा कुछ और था. कमरे में कलर प्रिंटर से नकली नोट छापे जा रहे थे. छोपमारी की भनक लगते ही मास्टरमाइंड मो. सैयद जीशान उर्फ मैक्स फरार हो गया. मगर उसका भाई मो. अमीन उर्फ इरफान को गिरफ्तार कर लिया गया. उसकी निशानदेही पर मो आमिर खां को पकड़ा गया. पुलिस ने कमरे से पेपर पर प्रिंट किए एक सौ रुपये के 63 नोट, 50 रुपये के 10 नोट, 200 रुपये के चार व 20 रुपये के तीन नोट बरामद किए हैं. साथ ही कलर प्रिंटर, दो मैगजिन, एक कारतूस, पेपर व नौ मोबाइल भी बरामद किए गए.

आशंका जताई जा रही है कि कहीं अपराधियों की साजिश त्योहार पर नकली नोट खपाने की तो नहीं थी. पुलिस को यह नहीं पता है कि आखिर अपराधी कब से नोट छाप रहे हैं. हालांकि पुलिस दावा कर रही है कि ये लोग अभी नोट छाप ही रहे थे. मगर उनके कनेक्शन के बारे में पता करने में पुलिस टीम जुट गई है. सिटी एसपी जितेन्द्र कुमार व एएसपी मनीष कुमार ने बताया कि फरार आरोपित सैयद जीशान की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पकड़े गये अभियुक्तों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है.

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली