लाइव न्यूज़ :

बिहार: हाजीपुर में पुलिस ने किया एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, कुल 27 महिलाओं और पुरुषों को आपत्तिजनक स्थिति में किया गिरफ्तार

By एस पी सिन्हा | Updated: June 13, 2024 15:43 IST

पटना: छापेमारी के दौरान इन होटलों में कुल 11 पुरुष और 15 महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। उनके पास से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किये गए हैं।

Open in App

पटना: बिहार के हाजीपुर में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए चार होटलों में छापेमारी कर कुल 27 महिलाओं और पुरुषों को गिरफ्तार किया है। सभी लोगों को पुलिस ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा है। वहीं, पुलिस को देखते ही होटल में हड़कंप मच गया। सभी आरोपी इधर-उधर भागने लगे। लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में एक होटल का मैनेजर शामिल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के नजदीक चार आवासीय होटलों में जब पुलिस ने छापेमारी करने पहुंची तो वहां हड़कंप मच गया। इस मामले में एसपी हरिकिशोर राय ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि नगर थाना क्षेत्र में हाजीपुर स्टेशन के समीप कुछ होटलों में उसके मालिक, मैनेजर एवं अन्य कर्मी होटल व्यवसाय की आड़ में बाहर से महिलाओं एवं लड़कियों को लाकर देह व्यापार एवं वेश्यावृत्ति का धंधा आर्थिक लाभ के उद्देश्य से करा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि गठित टीम ने इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए हाजीपुर स्टेशन स्थित चार आवासीय होटलों में छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान इन होटलों में कुल 11 पुरुष और 15 महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। उनके पास से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किये गए हैं। इसमें शामिल होटल के एक मैनेजर को भी गिरफ्तार किया गया है।

इस मामले में नगर थाने में प्राथमिकी कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। फरार होटल मालिक एवं कर्मियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है। इस मामले में नगर थाने में प्राथमिकी कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। फरार होटल मालिक एवं कर्मियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

टॅग्स :सेक्स रैकेटबिहारBihar Policeमहिला
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए