लाइव न्यूज़ :

बिहार: पटना में जेपी गंगापथ पर पुलिस और कुख्यात अपराधी के बीच हुई मुठभेड़, सुबोध सिंह गैंग के सक्रिय गुर्गे अमित कुमार उर्फ नीतीश को लगी गोली

By एस पी सिन्हा | Updated: March 1, 2026 15:36 IST

घायल अपराधी को तुरंत इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि अमित कुमार वैशाली जिले का रहने वाला है और लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है।

Open in App

पटना: बिहार की राजधानी पटना में पीरबहोर थाना क्षेत्र के पीएमसीएच के पास जेपी गंगापथ पर रविवार सुबह पुलिस और कुख्यात अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने सुबोध सिंह गैंग के सक्रिय गुर्गे अमित कुमार उर्फ नीतीश को घेर लिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। घायल अपराधी को तुरंत इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि अमित कुमार वैशाली जिले का रहने वाला है और लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह पटना में किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में आया था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की, जिसके बाद उसने भागने की कोशिश की और मुठभेड़ की स्थिति बन गई। पुलिस की सतर्कता से उसकी योजना नाकाम हो गई। बताया जा रहा है कि अमित उर्फ नीतीश हाल ही में पटना सिविल कोर्ट में पेशी के दौरान पीयूष नामक व्यक्ति के साथ मिलकर रौशन उर्फ तात्या पर हमला करने की नीयत से पहुंचा था। 

हालांकि उस समय भी पुलिस की सक्रियता के कारण वारदात टल गई थी। जांच एजेंसियों को शक है कि यह पूरी साजिश पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जेल में बंद कुख्यात अपराधी सुबोध सिंह के इशारे पर रची गई थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अमित के पास से संदिग्ध सामान और मोबाइल बरामद किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। उससे पूछताछ के बाद गैंग के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जाएगी। 

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी पटना में अपराधियों और पुलिस के बीच कई मुठभेड़ हो चुकी हैं। पिछले वर्ष भी कंकड़बाग और बाइपास इलाके में पुलिस ने कुख्यात बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था, जिससे शहर में बड़ी आपराधिक घटनाएं टली थीं। हालिया एनकाउंटर को भी उसी कड़ी में देखा जा रहा है, जहां पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक संभावित बड़ी वारदात को समय रहते विफल कर दिया गया।

टॅग्स :पटनाबिहारक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम