लाइव न्यूज़ :

पटना SSP ने बताया किस तरह 12 घंटे में अगवा 9वीं का छात्र को ढूंढा, डेढ़ करोड़ मांगी थी फिरौती

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 7, 2018 15:46 IST

अगवा छात्र को अपहरणकर्ताओं ने एक लोहे की जंजीर से बांधकर रखा था, स्कूल जाते वक्त किया गया था किडनैप

Open in App

बिहार की राजधानी पटना के पाटलिपुत्र इलाके से मंगलवार की सुबह अगवा 14 वर्षीय एक निजी स्कूल के नौवीं कक्षा के छात्र मोहम्मद जायद को पटना पुलिस ने 12 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया। जायद को छोड़ने की एवज में डेढ़ करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। 

पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने बुधवार को कहा, "मोहम्मद जायद का मंगलवार की सुबह उस समय अपहरण कर लिया गया, जब वह दानापुर स्थित अपने स्कूल जा रहा था। अगवा छात्र के परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस बीच अपहर्ताओं ने जायद के परिजनों को फोन कर उनसे डेढ़ करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की। 

महाराज ने बताया कि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक विशेष जांच टीम का गठन किया और 12 घंटे के अंदर मंगलवार की रात पटना के गर्दनीबाग के भीखाचक से अपहृत जायद को बरामद कर लिया गया। अगवा छात्र को अपहरणकर्ताओं ने एक लोहे की जंजीर से बांधकर रखा था। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले के मास्टर माइंड शशि रंजन सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जायद के पिता मोहम्मद आरिफ मलिक कुवैत से इंजीनियर के पद से अवकाश प्राप्त कर पटना पाटलिपुत्र कॉलोनी के मस्जिद गली के निवासी हैं। 

टॅग्स :बिहारबिहार समाचारक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला