लाइव न्यूज़ :

राजद विधायक सरोज यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे, तीन अरेस्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: July 1, 2020 21:05 IST

शादी समारोह में पहुंचे अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी थी. जिसके बाद वहां तनाव उत्पन्न हो गया था, पुलिस ने मौके से तीन अपराधियों को धर दबोचा, जबकि बाकी अपराध फरार हो गये. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार विधायक सरोज यादव ने पूरे मामले में थाने में लिखित आवेदन दिया है.

Open in App
ठळक मुद्देशादी समारोह में शामिल होने के बहाने 13 की संख्या में अपराधी हत्या को अंजाम देने के लिए पहुंचे थे. हमला करने आये तीनों बदमाशों के पास देसी कट्टा और कई अन्य हथियार के अलावा जिंदा कारतूस थे. पकडे़ गये अपराधियों ने विधायक के सामने ही उनकी हत्या की साजिश की बात कुबूल की है.

पटनाःबिहार के भोजपुर जिले के बडहरा विधानसभा क्षेत्र से राजद के विधायक सरोज यादव के हत्या की साजिश रची गई थी. खबर है कि बडहरा थाना के केशोपुर में विधायक सरोज यादव को एक शादी समारोह में जान से मारने की योजना बनाकर पहुंचे तीन बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा है.

शादी समारोह में पहुंचे अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी थी. जिसके बाद वहां तनाव उत्पन्न हो गया था, पुलिस ने मौके से तीन अपराधियों को धर दबोचा, जबकि बाकी अपराध फरार हो गये. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार विधायक सरोज यादव ने पूरे मामले में थाने में लिखित आवेदन दिया है.

शादी समारोह में शामिल होने के बहाने 13 की संख्या में अपराधी हत्या को अंजाम देने के लिए पहुंचे थे. हमला करने आये तीनों बदमाशों के पास देसी कट्टा और कई अन्य हथियार के अलावा जिंदा कारतूस थे. जिसे पुलिस ने अपने गिरफ्त में कर लिया है.

अपराधियों ने विधायक के सामने ही उनकी हत्या की साजिश की बात कुबूल की है

पकडे़ गये अपराधियों ने विधायक के सामने ही उनकी हत्या की साजिश की बात कुबूल की है. बताया जा रहा है कि ये तीनों बदमाश विधायक की भतीजी की शादी में पहुंच कर लगातार फायरिंग करने लगे. वहीं, विधायक सरोज यादव ने पूरे मामले में जिला प्रशासन और राज्य सरकार को आडे़ हाथों लिया है और और कहा है कि कुछ लोगों उनकी हत्या की साजिश कर रहे हैं फिर भी उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि उनके अंगरक्षकों ने खदेड़ कर अपराधियों में से दो को पकड़ा और उन्हें बडहरा थाने के हवाले कर दिया. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्त में आये अपराधी का नाम गोरख राय और अंकित सिंह बताया गया है. जो मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भदया और गजराजगंज का रहनेवाले है. मौके पर एक स्कार्पियो गाड़ी भी जब्त की गई. जिसमें भाजपा का झंडा लगा हुआ था.

आज सुबह उस स्कार्पियो को ले जाने पहुंचे एक और अपराधी गजराजगंज के कारीसाथ निवासी चंदन सिंह को ग्रामीणों ने पकड़ लिया जिसने जनार्धन यादव नामक एक ठेकेदार द्वारा उसे भेजने और विधायक को मारने की बात स्वीकारी है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाआरजेडीनीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट